स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत विरोधी दुष्प्रचार पर की गई बड़ी कार्रवाई

संवेदनशील विषयों पर फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया का दुरूपयोग

पाकिस्तान और कई भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल भी ब्लॉक किए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 5 April 2022 06:36:32 PM

pakistan's anti-india propaganda on social media

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। आईटी नियम-2021 के तहत पहलीबार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल भी ब्लॉक किए गए हैं। चार पाकिस्तान के यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह करने केलिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल कर रहे थे। तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज़ वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियमावली-2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के दर्शकों की कुल संख्या 260 करोड़ से अधिक थी और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फर्जी समाचार और सोशल मीडिया पर सुनियोजित दुष्प्रचार करने केलिए उनका दुरूपयोग किया जा रहा था।
पिछले साल फरवरी में आईटी नियम-2021 की अधिसूचना के बादसे भारतीय यूट्यूब आधारित समाचार प्रकाशकों पर यह पहलीबार कार्रवाई की गई है। ब्लॉक किए जाने के आदेश के अनुसरण में अठ्ठारह भारतीय और चार पाकिस्तान के यूट्यूब समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू-कश्मीर आदि विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने केलिए कई यूट्यूब चैनलों का उपयोग किया जा रहा था, इनमें कुछ भारत विरोधी विषयसामग्री भी शामिल थी, जो एक सुनियोजित तरीके से पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई थी। यह देखा गया हैकि इन भारतीय यूट्यूब आधारित चैनलों से यूक्रेन की मौजूदा स्थिति से संबंधित और अन्य देशों केसाथ भारत के विदेशी संबंधों को खराब करने के इरादे से अत्यधिक मात्रा में फर्जी विषयसामग्री प्रकाशित की जा रही थी। ब्लॉक किए गए भारतीय यूट्यूब चैनल कुछ टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और लोगो का उपयोग कर रहे थे, जिसमें उनके समाचार एंकरों की तस्वीरें भी शामिल थीं, ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सकेकि समाचार प्रामाणिक था।
सोशल मीडिया पर सामग्री को वायरल करने केलिए झूंठे थंबनेल का इस्तेमाल किया गया और वीडियो के शीर्षक एवं थंबनेल को अक्सर बदल दिया जाता था। कुछ मामलों में यह भी पाया गयाकि सुनियोजित तरीके से भारत विरोधी फर्जी खबरें पाकिस्तान से आ रही थीं। इस कार्रवाई केसाथ दिसंबर 2021 से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता, सार्वजनिक व्यवस्था आदि से संबंधित आधार पर 78 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया हैकि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया का वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करने केलिए प्रतिबद्ध है।
ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट का विवरण इस प्रकार है-भारतीय यूट्यूब चैनल-एआरपी न्यूज़ सब्सक्राइबर कुल दर्शक: 4,40,68,652,। एओपी न्यूज़ सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 74,04,673। एलडीसी न्यूज़ सब्सक्राइबर 4,72,000 कुल दर्शक: 6,46,96,730। सरकारी बाबू सब्सक्राइबर 2,44,000 कुल दर्शक: 4,40,14,435। एसएस जोन हिंदी सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक : 5,28,17,274। स्मार्ट न्यूज़ सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 13,07,34,161। न्यूज़ 23 हिंदी सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 18,72,35,234। ऑनलाइन ख़बर सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 4,16,00,442। डीपी न्यूज़ सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 11,99,224। पीकेबी न्यूज़ सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 2,97,71,721। किसानतक सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 36,54,327। बोराना न्यूज़ सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 2,46,53,931। सरकारी न्यूज़ अपडेट सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 2,05,05,161। भारत मौसम सब्सक्राइबर 2,95,000 कुल दर्शक: 7,04,14,480। आरजे जोन 6 सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 12,44,07,625। एग्जाम रिपोर्ट सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 3,43,72,553। डिजी गुरुकुल सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 10,95,22,595। दिनभर की ख़बरें सब्सक्राइबर अनुपलब्ध कुल दर्शक: 23,69,305। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल में-दुनिया मेरे आगे सब्सक्राइबर 4,28,000 कुल दर्शक: 11,29,96,047। गुलाम नबी मदनी कुल दर्शक: 37,90,109। हकीकत टीवी सब्सक्राइबर 40,000 कुल दर्शक: 1,46,84,10,797। हकीकत टीवी2.0 सदस्य 3,03,000 कुल दर्शक: 37,542,059। वेबसाइट दुनिया मेरे आगे। ट्विटर अकाउंट गुलाम नबी मदनी 5,553। दुनिया मेरे आगे 4,063। हकीकत टीवी 323,800 और फेसबुक अकाउंट दुनिया मेरे आगे 2,416।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]