स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत मालदीव व श्रीलंका का केंद्रित ऑपरेशन

समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहला कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव

दक्षिणी अरब सागर में तीनों देशों के जहाज और विमान भी शामिल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 28 November 2021 04:28:33 PM

concentrated operation of india maldives and sri lanka

कोच्चि। भारत, मालदीव और श्रीलंका की प्रमुख समुद्री सुरक्षा एजेंसियों केबीच पहला 'कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव केंद्रित ऑपरेशन' का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय नौसेना, मालदीव राष्ट्रीय रक्षाबल, श्रीलंकाई नौसेना के जहाज और विमान दक्षिणी अरब सागर में तीनों देशों के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों के बड़े इलाके में इस ऑपरेशन में भाग ले रहे हैं और इसका संचालन कर रहे हैं। गौरतलब हैकि आईएन, एमएनडीएफ और एसएलएन केबीच एक त्रिपक्षीय टेबल टॉप अभ्यास 14 और 15 जुलाई 2021 को आयोजित किया गया था। तीनों देशों ने 4 अगस्त 2021 को कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की 5वीं उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय बैठक में भाग लिया था, जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।
हिंद महासागर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक नौवहन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैध समुद्री गतिविधियों के संचालन केलिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 'सीएससी केंद्रित ऑपरेशन' आयोजित किया जा रहा है। केंद्रित ऑपरेशन प्रमुख समुद्री सुरक्षा एजेंसियों केबीच आपसी समझ, पारस्परिकता का निर्माण करने में मदद करेगा और इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अपराधों की रोकथाम और उसको दबाने केलिए संस्थागत उपाय प्रदान करेगा। यह समुद्री घटनाओं या दुर्घटनाओं से निपटने केलिए सूचनाओं के आदान-प्रदान और समन्वित संचालन केजरिए परिचालन तालमेल को और बढ़ाएगा। सीएससी केंद्रित ऑपरेशन का संचालन भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच गहरे त्रिपक्षीय जुड़ाव का उदाहरण है और इस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने केलिए उनकी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]