स्वतंत्र आवाज़
word map

'डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया' का उत्सव

राष्ट्रीय संग्रहालय में पूर्वोत्तर राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम

दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रशंसा की और आनंद उठाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 7 November 2021 01:47:25 PM

cultural programs of north eastern states at national museum

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और पूर्वोत्तर परिषद डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का उत्सव मना रहा है। यह उत्सव प्रगतिशील भारत और भारतवासियों की संस्कृति तथा उनकी उपलब्धियों के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने के रूपमें मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय संग्रहालय में डेस्टीनेशन नॉर्थ-ईस्ट इंडिया उत्सव 17 नवंबर 2021 तक चलेगा। असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के लोकनृत्य और संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव के पहले से तीसरे दिन तक हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों ने इन रंगारंग कार्यक्रमों का खूब आनंद उठाया और प्रशंसा की। त्योहारों के कारण चार और पांच नवंबर 2021 को ऑनलाइन गतिविधियां चलाई गईं, जो राष्ट्रीय संग्रहालय उत्सव का हिस्सा थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम दो दिनों के अंतराल के बाद फिर शुरू हुए। सुबह के सत्र की शुरुआत गोयाल पारिया लोकगीत से हुई, जिसे अग्रगामी डांस एंड सिने टीम ने प्रस्तुत किया। पंथोईबी जागोई मारुप ने मणिपुर का पांग चोलम यानी डांडी नृत्य का प्रदर्शन किया। भोजनावकाश के बाद वाले सत्र में अग्रगामी डांस एंड सिने टीम ने बिहू नृत्य दिखाया और उसके बाद पंथोईबी जागोई मारुप ने डांडी नृत्य प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सात नवंबर 2021 को भी दो सत्रों में पेश किए जाएंगे। राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक पार्थसारथी सेनशर्मा और राष्ट्रीय संग्रहालय के अतिरिक्त महानिदेशक सुब्रनाथ सात नवंबर को पांच बजे से छह बजे सांय तक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के कर्ताधर्ता और कलाकारों हुनरमंदों को स्मारिकाएं तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]