स्वतंत्र आवाज़
word map

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कीं हस्तियां सम्मानित

'चैम्पियन ऑफ़ चेंज महाराष्ट्र' संस्करण में दिग्गजों का सम्मान

सम्मानितों में राजनैतिक सिनेमा सामाजिक व उद्योग हस्तियां

अनिल बेदाग़

Sunday 3 October 2021 04:48:01 PM

governor of maharashtra with champions of change maharashtra 2021 winners

मुंबई। इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी ने प्रतिष्ठित राज्य मान्यता पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ महाराष्ट्र समारोह ताजमहल पैलेस होटल में आयोजित किया, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पुरस्कार प्रदान किए। समारोह डॉ वेदप्रताप वैदिक की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर राजनैतिक,सिनेमा, सामाजिक कल्याण औरउद्योग जगत के दिग्गज सम्मानित किए गए। इनमें मुख्य रूपसे देवेंद्र फड़णनवीस, दिलीप वल्से पाटिल, नाना पटोले, सिंधुताई सपकाल, सत्यजीत भटकाल, उदित नारायण, पोपटराव पवार, शांतिलाल मुत्था, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कुमारी पलक मुच्छल, उषा एस काकड़े, मोतीलाल ओसवाल, जैकी श्रौफ, डॉ जसवंत पाटिल, दीया मिर्जा, हिमांशु शाह को चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र संस्करण से सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा अन्य सम्मानितों में डॉ मधु पराशर, एसपी भारिल्ल, अगाथा सुशीला, अंथोनी डायस, ज्योत्सना रेड्डी, जसपाल सिंह, सरिता सिंह, अमित बुदानिया, कुमारी जरीन मानचंदा, नेहा सुंदेशा, भाविनी खख्खर, कौशिक पलीचा, संजय कालिका मिश्रा, राज आशू, पंचम सिंह, नरेंद्र फिरोदिया, यतिन गुप्ते, रामचंद्र सिंह, कपिल मेहरा शामिल हैं। चैम्पियंस ऑफ चेंज पुरस्कार विजेताओं का चयन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति की अध्यक्षता वाली प्रख्यात जूरी ने किया था। इस सम्मान का उद्देश्य उन चैंपियंस को सम्मानित करना है, जिन्होंने साहस, सामाजिक कल्याण, विकास और समाज के पालन-पोषण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक नायकों के रूपमें काम किया है।
चैम्पियन ऑफ़ चेंज के फ़ाउंडर नंदन झा ने इस अवसर चैम्पियन ऑफ़ चेंज के महाराष्ट्र संस्करण में सभी सम्मानितों को बधाई दी और कहा कि इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा चैम्पियन ऑफ़ चेंज के अन्य राज्यों में भी आयोजन किए जाएंगे। गौरतलब है कि चैम्पियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड है और चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार का एक हिस्सा है। राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना 2018 में अधिवक्ता नंदन झा ने की थी। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या भारत के किसी प्रमुख संवैधानिक व्यक्ति के करकमलों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार का आयोजन इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनोमी और इसकी मासिक राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पावर कॉरिडोर, समाचार पोर्टल पंचायती टाइम्स के साथ किया जाता है।
पिछले तीन वर्ष से राष्ट्रीय पुरस्कार के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रहे हैं। चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड के पिछले उल्लेखनीय विजेताओं में एमके स्टालिन (तमिलनाडु के सीएम), प्रमोद सावंत (गोवा के सीएम), हेमंत सोरेन (झारखंड के सीएम), एन बीरेन सिंह (मणिपुर के सीएम) शामिल हैं। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज (जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर), अनुराग ठाकुर (केंद्रीय खेल, युवा मामले, सूचना और प्रसारण मंत्री), मनीष सिसोदिया (दिल्ली के उप मुख्यमंत्री), श्रीपद नाइक (राज्यमंत्री भारत सरकार) और भारतीय फिल्म उद्योग से पुरस्कार पाने वालों में हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, पहलाज निहलानी और सोनू निगम शामिल हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]