स्वतंत्र आवाज़
word map

रॉनी रॉड्रिक्स का लंदन में 7 स्टार बर्थडे

खास मेहमानों ने किया रॉनी रॉड्रिक्स का जोरदार स्वागत

लंदन और सिनेमा जगत में बर्थडे पार्टी की है खासी चर्चा

अनिल बेदाग़

Saturday 2 October 2021 05:32:47 PM

ronnie rodrigues, ramakant munde, nilesh malhotra, ratan bhatia, reema bhatia hemant kukedia

मुंबई। पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एवं सिने बस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी और मुख्य कार्यकारी संपादक रॉनी रॉड्रिक्स ने अपने परिवार रिश्तेदारों मित्रों और पूरे स्टाफ को लंदन में दी शानदार बर्थडे पार्टी सब तरफ काफी चर्चा में है। रॉनी रॉड्रिक्स ने इस पार्टी के लिए भारत से एक प्रसिद्ध डीजे एलेक्स को स्पेशली लंदन बुलाया था, जहां आयोजकों ने कार्यक्रम की प्रभावशाली व्यवस्था की थी। बर्थडे पार्टी की सफलता में सिने बस्टर के अश्विन और केविन की कड़ी मेहनत दिखाई दे रही थी। शाम को मुंबई से आए अतिथियों ने रॉनी रॉड्रिक्स का जोरदार स्वागत किया।
लंदन के प्रसिद्ध ब्लू ऑर्किड होटल के टावर सुइट्स का बैंक्वेट हॉल सुबह से ही रॉनी रॉड्रिक्स की बर्थडे पार्टी की तैयारियों से गुलजार था। रमाकांत मुंडे समेत कुछ स्थानीय भारतीयों को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया गया था। रतन भाटिया, रीमा भाटिया, हेमंत कुकेडिया, हर्शिका हेमंत कुकेडिया और नीलेश मल्होत्रा कुछ खास नाम हैं, जिन्होंने रॉनी रॉड्रिक्स का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अपने शानदार अंदाज में लंदन की सुंदरियों के साथ डांस परफॉर्मेंस दी। ऐसी बर्थडे पार्टी के रॉनी रॉड्रिक्स ही एकमात्र ऐसे मेजबान होंगे, जिन्होंने भारतीय परंपरा के अनुसार ढेर सारे करेंसी नोट बांटे, जिन्होंने डांस फ्लोर पर ब्रिटिश मुद्रा की बौछार की। डांस फ्लोर स्टर्लिंग पाउंड के समुद्र जैसा लग रहा था।
लंदनवासी बर्थडे पार्टी को देखकर अचंभित थे, क्योंकि उन्होंने लंदन में शायद ही किसी भारतीय की पार्टी में ऐसा विहंगम दृश्य कभी नहीं देखा था। रॉनी रॉड्रिक्स में यह विशिष्टता मानी जाती है कि वह हमेशा इस बात पर कायम रहते हैं कि भारतीय किसी भी देशवासी से कम नहीं हैं, जिसमें अंग्रेज़ भी शामिल हैं। अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्मात नीलेश मल्होत्रा को रॉनी रॉड्रिक्स की बर्थडे पार्टी में विशेष रूपसे आमंत्रित किया गया था। नीलेश मल्होत्रा अपनी नई फिल्म की रेकी के लिए यूरोप में आए हुए थे। उन्होंने यूरोप से लंदन आकर इस बर्थडे पार्टी की रौनक बढ़ा दी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]