स्वतंत्र आवाज़
word map

जनरल ने जांची सैन्य अभियानों की तैयारियां

विश्वास और आस्था को हमेशा महत्व दें-ले. जनरल अजय सिंह

अंडमान निकोबार कमांड में विशेष सैनिक सम्मेलन में संबोधन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 18 June 2021 05:55:29 PM

special military conference at andaman and nicobar command

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने कल विशेष सैनिक सम्मेलन के दौरान अंडमान निकोबार कमांड (एएनसी) के कर्मियों को संबोधित किया। कमांडर-इन-चीफ ने व्यावसायिकता और सैन्य अभियान सबंधी तैयारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए एएनसी के सभी रैंकों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र के संरक्षक के रूपमें सशस्त्रबलों को दिए गए विश्वास और आस्था को हमेशा महत्व दिया जाना चाहिए।
जनरल ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने युद्ध की बदलती गतिशीलता और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में रक्षा सेवाओं की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया। अंडमान निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ ने दोहराया कि सैनिकों को राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होने के नाते हमेशा पेशेवराना उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना चाहिए और हर समय युद्ध केलिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों से कोविड-19 से जुड़े सुरक्षा उपायों को सख़्ती से बनाए रखने का आग्रह किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]