स्वतंत्र आवाज़
word map

अयोध्या में न्यायाधीशों का प्रशिक्षण व वर्कशॉप

न्यायिक अधिकारियों ने अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए

चार जनपदों के न्यायिक अधिकारियों ने किया प्रतिभाग

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 27 August 2019 01:08:00 PM

training and workshops of judges in ayodhya

अयोध्या। इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निर्देशों के अनुसार 25 अगस्त 2019 को अयोध्या में वर्कशॉप रिफ्रेशर और ओरियंटेशन कोर्सेज के माध्यम से जनपद न्यायालय फैजाबाद के तत्वावधान में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ताराजी रिसोर्ट अयोध्या में ‌हुए इस प्रशिक्षण में जनपद फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकरनगर के न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और इंचार्ज क्लस्टर ट्रेनिंग न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जनपद न्यायाधीश फैजाबाद नीरज निगम ने न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभिवादन और स्वागत किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी असद अहमद हाशमी ने कार्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्यों को रेखांकित किया। न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए अधिकारियों के जीवन में उसकी उपयोगिता प्रकट की। प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से जब हम अपने ज्ञान को साझा करते हैं तो उससे पूरी न्यायिक व्यवस्था प्रगतिपथ पर बढ़ती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद अमेठी के विशेष कार्याधिकारी कुलदीप कुमार, भूमि अर्जन एवं अधिग्रहण अधिकारी के पीठासीन अधिकारी चंद्रभान, जनपद अंबेडकरनगर के न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी, सुल्तानपुर के जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान और अनुभव से आलोकित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर श्रद्धा तिवारी, सुमन तिवारी, सर्वेश मिश्रा, अनिता, साधना गिरी, मयूरेश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, तरुणिमा पांडेय, सक्षम द्विवेदी और सुरेश कुमार शर्मा ने अपने-अपने विधिक विचार रखे। कार्यशाला में धारा 311 व 319 दंड प्रक्रिया संहिता को जनपद सुल्तानपुर के न्यायिक अधिकारी मनोज शुक्ला प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, दीपांकर यादव और पूनम सिंह ने प्रकाश डाला। कार्यशाला में धारा 10 सीपीसी के संबंध में विस्तृत विवेचन वरुण मोहित निगम, विजय गुप्ता और डॉ सुनील सिंह ने किया।
जनपद अंबेडकरनगर से आए अधिकारियों ने धारा 11 सीपीसी और आदेश 7 नियम 10 व 11 सीपीसी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। यह कार्यक्रम प्रशासनिक न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से शाम 5:15 तक चला कार्यशाला से प्राप्त विधि ज्ञान से जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकरनगर के सभी न्यायिक अधिकारी लाभांवित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद न्यायालय फैज़ाबाद के न्यायाधीश अशोक कुमार, हरिनाथ पांडेय, रीता कौशिक, भूदेव गौतम, सत्यप्रकाश, सुरेशचंद्र आर्य, पूजा सिंह, सुरेशचंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार द्विवेदी, असद अहमद हाशमी, शैलेंद्र वर्मा, सतीश कुमार त्रिपाठी, श्रद्धा तिवारी, वरुण मोहित निगम, चंद्रमोहन मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता ,डॉ सुनील सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, अभिनव तिवारी, देवेंद्रप्रताप सिंह, तपस्या त्रिपाठी, रश्मि चंद और अविनाश गौतम ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र द्विवेदी ने किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]