
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल-2019 का उद्घाटन किया। शॉपिंग फेस्टिवल में गुजरातभर के सड़क विक्रेताओं से लेकर शॉपिंग मॉल्स, कारीगरों से लेकर होटल रेस्ट्रोरेंट से जुड़े सभी छोटे-बड़े कारोबारी अपने उत्पादों को प्रदर्शित और प्रचारित करने के लिए एकत्र हुए हैं। यह...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कृषि क्षेत्र के प्रति सार्थक भाव बनाने और इसे सुदृढ़, सतत और लाभकारी बनाने के लिए नीतिगत कार्यक्रमों के माध्यम से ढांचागत परिवर्तन लागू करने का आह्वान किया है। उपराष्ट्रपति ने आज हैदराबाद में एग्री विजन-2019 का उद्घाटन किया और स्मार्ट एवं सतत कृषि के लिए कृषि समाधान विषय पर सम्मेलन...

रेल मंत्रालय ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में रेलवे सुरक्षा पर अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल, संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव, गृह सचिव राजीव गोबा मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित थे। सम्मेलन में आरपीएफ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज नई दिल्ली में 7 लोककल्याण मार्ग पर उनके आवास पर प्रथम फिलिप कोटलर प्रेशिडेंशियल सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केंद्रित है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया जाता है। सम्मान प्रशस्तिपत्र में कहा...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ के होटल ताज में संयुक्त रूपसे मीडिया के सामने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अड़तीस-अड़तीस सीटों पर गठबंधन करने की घोषणा कर दी और दोनों नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने का काम करेगा। मायावती ने प्रेस...

सेवा त्याग और तपस्या के महापुरुष स्वामी विवेकानंद की देशभर में जयंती मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली, कोलकाता और देश के सभी शहरों में हुए, जहां उनके देश और समाज के प्रति योगदान को श्रद्धापूर्वक और समारोहपूर्वक याद किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अमीनाबाद के झंडेवाले पार्क...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच यह वर्षों पुरानी परंपरा है। इस अवसर पर भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, वायुसेना प्रमुख...

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने ऊपरी यमुना बेसिन में निर्मित होने वाले रेणुकाजी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण के लिए आज दिल्ली में छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ,...

संघ लोकसेवा आयोग की 12 अगस्त 2018 को हुई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सहायक कमांडेंट परीक्षा के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर कुछ उम्मीदवारों ने शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा चिकित्सा मानक परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। इनकी सूची जारी कर दी गई है, जिसमें दर्शाए गए अनुक्रमांक वाले सभी उम्मीदवारों...

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने आज दिल्ली में व्यापार विकास और संवर्धन परिषद की चौथी बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सेवाओं जैविक कृषि उत्पादों आदि के निर्यात को बढ़ावा देकर वैश्विक मूल्य और आपूर्ति श्रृंखला का लाभ उठाना चाहिए, उन्हें भारत...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमने लोकसभा में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूपसे कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए एक ऐतिहासिक विधेयक पास किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक ग़रीबों के उत्थान के लिए एक बड़ा प्रयास है, जो सबका साथ सबका विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महाराष्ट्र...

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। स्टीफन हार्पर इन दिनों अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के रायसीना डायलॉग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत यात्रा पर हैं। दोनों राजनेताओं ने भारत और कनाडा संबंधों के विकास, प्रमुख वैश्विक...

नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। भारत में नॉर्वे की प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच गर्मजोशीभरे मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों में ही जीवंत लोकतंत्र है और दोनों ही देश...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन द्वारा प्रिंट मीडिया को दिए जानेवाले विज्ञापनों के लिए वर्तमान दर ढांचे से ऊपर विज्ञापन दर में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रभावी हो चुका है और 3 वर्ष के लिए वैध होगा। पिछलीबार 2013 में विज्ञापन दरों में संशोधन किया गया...

जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। तारो कोनो ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के बाद हाल के महीनों में जापान सरकार के कई विकासात्मक कदमों के बारे में उनको बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...