
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया, मनोरंजन तथा जन जागरुकता कार्यक्रम के क्षेत्रमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेज़न इंडिया केबीच साझेदारी पर कहा हैकि भारत एक प्राचीन सभ्यता है, इस वजह से भारत के इतिहास में ऐसे लाखों घटनाक्रम संरक्षित हैं, जिन्हें बताया जाना अभी शेष है। अनुराग ठाकुर ने कहाकि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया और कहाकि भारत और भूटान केबीच सभी स्तरों पर पारस्परिक विश्वास, सद्भावना और समझदारी पर आधारित घनिष्ठ साझेदारी है। उन्होंने कहाकि भारत भूटान केसाथ बहुआयामी और विशिष्ट साझेदारी को बहुत महत्व देता है।...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हैकि सीबीआई का नाम हर किसी की जुबान पर रहता है और सीबीआई सच्चाई एवं इंसाफ केलिए एक ब्रांड है। उन्होंने कहाकि सीबीआई ने देश की एक प्रमुख जांच एजेंसी के रूपमें 60 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है और बीते छह...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और उसे संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहाकि कई विद्यार्थियों को उनके दायित्वों और परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है, ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत में विदेशी मीडिया के दखल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हैकि भारत के बढ़ते कदमों को कुछ विदेशी ताक़तें पचा नहीं पा रही हैं और कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दख़लंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नए भारत...

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र-2023 केलिए राजपत्र अधिसूचना जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दिया है। गौरतलब हैकि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में की थी और इसे लड़कियों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि भारत का ग़रीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित-पिछड़ा, हर भारतीय मेरा सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से देश के विकास पर ध्यान केंद्रित करने केलिए कहते हुए कहाकि हमें विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है, यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसी संकल्प का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय सूचना सेवा के 2018, 2019 और 2020 बैच के 52 अधिकारियों को प्रतिष्ठित सेवा में शामिल होने पर बधाई दी और कहाकि वे इतने सारे युवा उत्साही अधिकारियों को देखकर रोमांचित हैं, जो राष्ट्रसेवा केलिए अपनी ऊर्जा समर्पित करने केलिए उत्सुक और तैयार हैं। अनुराग ठाकुर ने कहाकि भारतीय सूचना...

भारतीय सूचना सेवा 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी एवं अधिकारी प्रशिक्षुओं और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने सभी अधिकारियों को कठिन परीक्षाओं को पास करने और देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में प्रवेश करने पर बधाई देते हुए कहाकि...

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्चसदन राज्यसभा में विश्व चैंपियनशिप में उत्कृष्ट कौशल प्रदर्शन पर महिला मुक्केबाजों का अभिनंदन किया और कहा हैकि यह हम सबके लिए बड़े गर्व का क्षण हैकि देश की महिला मुक्केबाजों ने 15 से 26 मार्च 2023 के दौरान दिल्ली में आयोजित विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास...

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी करके करदाताओं को कुछ और समय देने केलिए पैन एवं आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दी गई है, ताकि लोग अपने आधार को पैन से लिंक करने केलिए निर्धारित प्राधिकारी को बिना किसी परेशानी के सूचित कर सकें। आयकर अधिनियम-1961 के प्रावधानों केतहत प्रत्येक व्यक्ति जिसे 1 जुलाई...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में 'भारत @ 100: समावेशी और सतत वैश्विक विकास का मार्ग प्रशस्त' विषय पर एसोचैम के वार्षिक सत्र-2023 को संबोधित करते हुए कहा हैकि पूरे भारत का विकास तभी हो सकता है, जब पूरा भारत इसके लिए प्रयास करे। उन्होंने कहाकि जब तक भारत का सर्वसमावेशी विकास नहीं होता है, हम अपना लक्ष्य...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पुणे में दूसरे अफ्रीका-भारत संयुक्त अभ्यास 'एफइंडेक्स' के दौरान आयोजित भारत-अफ्रीका सेना प्रमुखों के कॉन्क्लेव के पहले संस्करण को संबोधित करते हुए कहा हैकि भारत क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और रक्षा क्षमताओं को एकसाथ बढ़ावा देने केलिए अफ्रीकी देशों केसाथ काम करना जारी रखेगा। राजनाथ सिंह...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल सरकार के उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया और गर्मजोशी से स्वागत केलिए पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहाकि त्याग और शहादत, संस्कृति और शिक्षा बंगाल की भूमि के जीवन आदर्श रहे हैं। उन्होंने कहाकि बंगाल के लोग सुसंस्कृत...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 84वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अमित शाह ने प्रसार भारती के बस्तर संभाग की स्थानीय भाषा हल्बी की समाचार सेवा का शुभारंभ किया और कहाकि सीआरपीएफ ने पहलीबार वामपंथी उग्रवाद...