स्वतंत्र आवाज़
word map

मेनका गांधी ने किया वंडर वुमन का अभिनंदन

सोशल मीडिया पर सामाजिक सुधार प्रेरित अभियान चलाया

आठ मार्च को राष्ट्रपति भी करेंगे नारी शक्ति को सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 7 March 2019 01:39:24 PM

maneka gandhi ki wonder woman congratulations

नई दिल्ली। भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सुधारों को प्रेरित करने वाली महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों को मनाने के लिए अभियान वेब वंडर वुमन का अभिनंदन करने के लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यापक अनुसंधान प्रक्रिया के बाद 30 महिलाओं का चयन किया गया, जिन्हें महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने सम्मानित किया। ट्विटर इंडिया तथा ब्रेकथ्रू इंडिया के सहयोग से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य विश्व की उन भारतीय महिला हस्तियों की दृढ़ता और साहस को मान्यता देना है, जिन्होंने समाज में परिवर्तन के लिए सार्थक अभियान चलाने में सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग किया है।
मेनका गांधी ने इस अवसर पर कहा कि वुमन ऑनलाइन बहुत शक्तिशाली आवाज़ है। उन्होंने कहा कि #वेब वंडर वुमन ऐसी आवाज़ों को मान्यता देने, सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए है, जिन्होंने अपनी क्षमता में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सार्थक प्रभाव डाले हैं। महिला और बाल विकास मंत्री ने 10 निर्णायकों के पैनल के साथ 30 महिलाओं के नामों को अंतिम रूप दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को प्रभावित किया है। इन महिलाओं का चयन 240 से अधिक नामांकनों से मीडिया, जागरुकता, कानूनी, स्वास्थ्य, सरकारी, खाद्य, पर्यावरण, विकास, व्यवसाय तथा कला श्रेणियों के अंतर्गत प्राप्त किए गए।
महिला और बाल विकास मंत्रालय 8 मार्च को उन महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेगा, जिन्होंने समाज के प्रति योगदान दिया है, लेकिन गुमनाम रही हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रदान करेंगे। इन पुरस्कारों के साथ मंत्रालय ने उन महिलाओं को मान्यता देने की नई प्रणाली शुरु की है, जिन्होंने सीमारेखा पार करके असामान्य क्षेत्रों में काम किया है। वर्ष 2018 में मंत्रालय ने अपनी तरह की पहली पहल फस्ट लेडीज प्रारंभ किया था, ताकि उन असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया जा सके, जो अपने क्षेत्रों में मील का पत्थर स्थापित करने में प्रथम रही हैं। मंत्रालय ने 2015 में ‘100 महिला अचीवर’ को मान्यता देने के लिए फेसबुक के साथ सहयोग किया था, जिन्होंने विभिन्न सार्वजनिक कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त की। वेब वंडर वुमन मंत्रालय का महिला अचीवरों का तीसरा अभियान है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]