स्वतंत्र आवाज़
word map

उपराष्ट्रपति वैज्ञानिकों के कार्य से हुए प्रभावित

लोगों के बेहतर जीवन के लिए वैज्ञानिकों से किया आग्रह

हैदराबाद में वैंकेया नायडु ने वैज्ञानिकों से किया संवाद

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 14 July 2018 03:38:28 PM

venkaiah naidu addressing the scientists

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडु ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे पृथक होकर नहीं, बल्कि तालमेल के साथ कार्य करें। उपराष्ट्रपति हैदराबाद में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ संवाद करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे महासागर पर्यवेक्षण, सूचना और परामर्श सेवाओं के क्षेत्र में वैज्ञानिकों के कार्य से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि उन्हें एनडीएमए, तटीय राज्यों और उनके आपदा प्रबंधन इकाईयों के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि तटीय समुदायों को सुनामी का सामना करने के लिए सक्षम बनाया जा सके।
राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र में उपराष्ट्रपति ने सुनामी अलर्ट और सुनामी पर किए जा रहे अनुसंधान कार्यों के बारे में जानकारी ली। आईएनसीओआईएस के निदेशक डॉ सतीश सी शेनोई ने उन्हें सुनामी चेतावनी केंद्र के गतिविधियों की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने आईएनसीओआईएस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने भारतीय तटीय इलाकों में बसे 5.79 लाख मछुआरों को उनकी स्थानीय भाषाओं में चेतावनियां उपलब्ध कराई हैं, जिनकी मदद से मछुआरों के फीशिंग टाइम में 60 से 70 प्रतिशत की बचत हुई और उनका लाभ दो से तीन गुना बढ़ गया है। इस अवसर पर तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली और वरिष्ठ वैज्ञानिक-विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]