स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत-ईरान में नौसेना सहयोग के नए अवसर'

तेहरान में आईओएनएस कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स की मेज़बानी

नौसेना प्रमुख के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधि भी शामिल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 23 April 2018 12:33:20 PM

indian naval chief sunil lamba

तेहरान/ नई दिल्ली। ईरान इंडियन ओसन नैवल सिंपोजियम के छठे संस्करण एवं कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स की मेजबानी तेहरान में 23 से 25 अप्रैल 2018 तक कर रहा है, जिसमें भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा एक चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। नौसेना प्रमुख के दौरे का उद्देश्य भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को संघटित करना और नौसेना सहयोग के लिए नए अवसरों की खोज करना है। गौरतलब है कि आईओएनएस की संकल्पना भारतीय नौसेना ने 2008 में की थी, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच क्षेत्रीय रूपसे महत्वपूर्ण सामुद्रिक मुद्दों, जिससे भविष्य के लिए एक समान समझदारी विकसित हो सके, पर चर्चा के लिए एक खुले एवं समावेशी फोरम उपलब्ध कराने के जरिए आपसी सहयोग को मजबूत बनाना था।
आईओएनएस का उद्घाटन संस्करण फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसकी भारतीय नौसेना ने दो वर्ष तक अध्यक्षता की, इसके बाद यूएई ने 2010 से 2012 तक इसकी अध्यक्षता की, दक्षिण अफ्रीका ने 2012 से 2014 तक, ऑस्ट्रेलिया ने 2014 से 2016 तक इसकी अध्यक्षता की और बांग्लादेश 2016-2018 तक इसका अध्यक्ष है। आईओएनएस पर कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स ने सहमति प्रदान की और इसे 2014 तक प्रभावी बनाया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]