स्वतंत्र आवाज़
word map

वांछित साल बाद गिरफ्तार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 31 December 2012 03:56:49 AM

कैथल। चुरापोस्त तस्करी मामले में वांछित भगौड़े अपराधी को पीओ पकड़ो प्रकोष्ठ ने लगभग 6 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के पीआरओ ने बताया कि 29 सितंबर 2006 को चौकी महमूदपुर पुलिस ने अजायब ‌सिंह निवासी लहरा पंजाब व ईश्वर सिंह निवासी भानपुरा को शादीपुर क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी फोर्ड ट्रैक्टर पर जा रहे थे, जिसकी सीट के नीचे से 2 किलोग्राम चुरापोस्त भी बरामद हुआ। जांच के उपरांत ट्रैक्टर भी टोहाना से चोरी पाया गया। आरोपी ईश्वर सिंह जमानत मिलने के बाद से ही भूमिगत था, जिसे न्यायालय ने पीओ करार दे दिया था। भगौड़ा पकड़ो प्रकोष्ठ प्रभारी एएसआई उमेद सिंह ने आरोपी जो गीता कालोनी टोहाना रहता है को करीब 6 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]