स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारतीय सिनेमा का सफरनामा' पुस्‍तक का विमोचन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 November 2013 08:17:49 PM

manish tewari

गोवा। सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री मनीष तिवारी ने आज यहां ‘भारतीय सिनेमा का सफरनामा’ पुस्‍तक का विमोचन किया। इस अवसर पर फिल्‍म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अभिनेत्री दिव्‍या दत्‍ता और अभिनेता पवन मल्‍होत्रा भी मौजूद थे। यह पुस्‍तक भारतीय सिनेमा की यात्रा के बारे में भारतीय फिल्‍म-हस्तियों के लिखे गए लेखों का संकलन है। पुस्‍तक का प्रकाशन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन प्रभाग ने किया है।
पुस्‍तक में 9 साक्षात्कार और 22 लेख हैं। महेश भट्ट ने सिनेमा की प्रवृत्तियों पर अपने विचार लिखे हैं, तो गुलजार ने राजनीतिक सिनेमा पर अपनी टिप्‍पणियों से योगदान दिया है। जाने-माने फिल्‍म निर्माता मुज्‍जफ़र अली, एन चंद्रा, रमेश सिप्‍पी, दीप्‍ति नवल, ख़य्याम और रेमी डिसूज़ा ने इस पुस्‍तक के लिए अपने साक्षात्कार दिए हैं। डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी, एके बीर, तिगमांशु धुलिया, प्रसून जोशी, कैलाश खेर और पंकज शुक्‍ल ने पौराणिक सिनेमा, सिनेमैटोग्राफी, नया सिनेमा, संगीत और गीत तथा सिनेमा के तकनीकी पहलू जैसे विभिन्‍न विषयों पर लेख लिखे हैं। क्षेत्रीय सिनेमा भाग में 8 लेख और साक्षात्कार हैं। इस भाग के प्रारंभ में प्रसिद्ध असमिया फिल्‍म निर्माता जाह्नू बरूआ, पंजाबी फिल्‍म निर्माता गुरवीर ग्रेवाल, भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव ‘निरहुवा’, बंगाली निर्देशक कौशिक गांगुली और प्रोफेसर अभिजीत कुंडु ने भी इस भाग के लिए अपना योगदान दिया है।
प्रसिद्ध पत्रकार केवी कुरमानाथ, एन विद्याशंकर और मनमोहन चड्ढा ने विभिन्‍न भारतीय भाषाओं में क्षेत्रीय सिनेमा के महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर लेख लिखे हैं। पुस्‍तक के अंतिम भाग में जाने-माने पत्रकारों और लेखकों के महत्‍वपूर्ण विषयों पर लेख हैं। अजय ब्रह्मात्‍मज, प्रदीप सरदाना, मीनाक्षी शर्मा, अजय कुमार, अविनाश वाचस्‍पति, इकबाल रिज़वी, देब प्रकाश चौधरी और कई अन्‍य ने भारतीय सिनेमा की यात्रा से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर लेख लिखे हैं। इन विषयों में 21वीं शताब्‍दी का सिनेमा, राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार, फिल्‍म प्रचार, पोस्‍टर, स्‍टूडियो, महिला फिल्‍म निर्माता, थियेटर और सिनेमा तथा भारतीय सिनेमा में हास्‍य जैसे अनेक विiषय शामिल हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]