स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत केन्या दोस्ती मजबूत और परिपक्व-मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया केन्या के राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत

'केन्या की विकास यात्रा में भारत विश्वसनीय भागीदारी हेतु प्रतिबद्ध'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 6 December 2023 11:27:02 AM

india-kenya friendship strong and mature-murmu

नई दिल्ली। भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आए केन्या के राष्ट्रपति डॉ विलियम रुटो का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके सम्मान में आयोजित भोज की मेजबानी की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि हिंद महासागर का जल सदियों से भारत और केन्या के लोगों को जोड़े हुए है, हमारी दोस्ती एक मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के तौरपर परिपक्व हुई है, जिसमें व्यापार, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग का अच्छा योगदान रहा है। राष्ट्रपति ने इस बात को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की केन्या में भारतीय मूल के 80000 लोगों का समुदाय सामाजिक और आर्थिक दोनों तरह से घुल मिलकर रहरहा है, उन्हें केन्याई होने पर गर्व है, हालांकि वह भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी बरकरार रखे हुए हैं। उन्होंने कहाकि इसमें केन्याई समाज की समावेशी प्रकृति का भी योगदान है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस बातपर भी गौर कियाकि भारत केन्या के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है और साथही केन्या में निवेश के सबसे बड़े स्रोतों में भी शामिल है। उन्होंने बतायाकि कई भारतीय कंपनियों ने पूर्वी अफ्रीका में अपने कार्य परिचालन केलिए केन्या को अपना आधार स्थल बनाया है। उन्होंने कहाकि भारत का निजी क्षेत्र केन्या में निवेश को लेकर उत्सुक है, भारत सरकार केन्या की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदार बनने को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत-केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर समान विचार रखते हैं और क्षेत्रीय तथा संयुक्तराष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर करीब रहकर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहाकि हमें खुशी हैकि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी-20 में एक पूर्ण सदस्य के तौरपर शामिल किया गया। भारत और केन्या के राष्ट्रपति इस बात पर सहमत थेकि कई अन्य बहुपक्षीय मंच हैं, जिनके जरिये दोनों देश साथ मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहाकि दोनों देशों को न केवल अपने लोगों की बेहतरी और प्रगति केलिए, बल्कि दुनिया के समूचे दक्षिणी हिस्से के नागरिकों केलिए मिलकर काम करना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केन्या यात्रा केबाद हासिल की गई उपलब्धियों ने हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत किया और आपसी हित के कई क्षेत्रों में हमारी साझेदारी का विस्तार हुआ है, हमने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक चुनौतियों के खिलाफ अपनी साझेदारी को बढ़ाया है। उन्होंने कहाकि हाल के दिनों में हमारे दोनों देशों केबीच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर अधिक से अधिक आदान-प्रदान हुआ है, इस वर्ष मार्च में मुझे केन्या की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश से मिलने का अवसर मिला। राष्ट्रपति ने कहाकि उन्हें बताया गया हैकि हालही में फर्स्ट लेडी रेचेल रुटो को उनके गृहराज्य ओडिशा में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने उन्हें मानवीय कार्यों केलिए सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने कहाकि केन्या की महिला नेताओं को देश के विकास में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते देखना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहाकि केन्या में संपन्न भारतीय समुदाय, जिसे देश की 44वीं जनजाति के रूपमें मान्यता प्राप्त है, हिंद महासागर की लहरों को पार करते हुए हमारे देशों केबीच एक स्थायी पुल के समान है, केन्याई समाज और अर्थव्यवस्था में उनकी अभिन्न भूमिका हमारे गहरे संबंधों और केन्याई समाज के समावेशी चरित्र को दर्शाती है।
राष्ट्रपति ने कहाकि अनेक केन्याई विद्यार्थियों ने अपनी उच्च शिक्षा केलिए भारत को चुना है, केन्या में पर्यटकों की संख्या में भारतीय पहले सेही पांचवें स्थान पर हैं और यह संख्या तेजीसे बढ़ रही है। उन्होंने कहाकि ज्ञान और संस्कृति का यह आदान-प्रदान हमारे दोनों समाजों को समृद्ध बनाता है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत केन्या के प्रमुख व्यापार साझेदारों और निवेशकों में से एक है। उन्होंने कहाकि केन्या में भारतीय व्यवसाय फल-फूल रहे हैं और एक गतिशील द्विपक्षीय संबंध में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि केन्या के राष्ट्रपति डॉ विलियम रुटो आपने वैश्विक दक्षिण के प्रमुख मुद्दों केलिए वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली वक्ता के रूपमें अपनी पहचान बनाई है, इस अवसर पर मैं पहले अफ़्रीका जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी केलिए आपको बधाई देती हूं और इस गंभीर वैश्विक मुद्दे पर आपके नेतृत्व की सराहना करती हूं। उन्होंने केन्या के राष्ट्रपति से कहाकि केन्या की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय पार्टनर बनने और केन्या की प्राथमिकता के क्षेत्रों में आपके साथ काम करने केलिए मैं अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करती हूं, हमारे बीच आपकी गरिमामयी उपस्थिति हम सभीको दोनों देशों के मध्य खूबसूरत एवं मजबूत साझेदारी को और सुदृढ़ करने केलिए प्रेरित करेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]