स्वतंत्र आवाज़
word map

'किसान आर्थिक व राजनीतिक बदलाव के केंद्र'

'कृषि उत्पादों के व्यापार में भी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें किसान'

उपराष्ट्रपति ने हरियाणा में कृषि विकास मेला और प्रदर्शनी देखी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 9 October 2023 11:03:23 AM

vice president inaugurated the haryana agricultural development fair

हिसार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित हरियाणा कृषि विकास मेले का उद्घाटन किया और कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति ने किसानों को संबोधित करते हुए कहाकि वे आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के केंद्र हैं, यदि वे बदलाव लाएंगे, बदलाव का केंद्र बनेंगे और बदलाव को आगे बढ़ाएंगे तो भारत 2047 में आजादी की शताब्दी का जश्न मनाएगा और विश्व में नंबर एक पर होगा। उपराष्ट्रपति ने कृषक पुत्रों से कृषि उत्पादों के व्यापार में आगे आने का आह्वान कियाकि कृषि उत्पादों के व्यापार से कृषि उत्पादों में मूल्य वृद्धि करके वे अपनी तरक्की सुनिश्चित करें। उन्होंने कहाकि अब समय आ गया हैकि जब हमें कृषि उत्पादों के व्यापार में भी अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि किसान व्यापार में आ जाएंगे तो उनकी तरक्की में चार चांद लग जाएंगे।
उपराष्ट्रपति ने कहाकि आज बड़ी-बड़ी कंपनियों और सरकारी नौकरियों को छोड़कर युवा कृषि से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, कृषि उत्पादन में अपना हाथ आजमा रहे हैं, यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, हमें इससे सीख लेनी चाहिए और किसानों को कृषि संबंधित उत्पादों के व्यापार में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। जगदीप धनखड़ ने किसानों को सलाह देते दीकि जो उत्पाद वह पैदा करते हैं, यदि उनकी प्रोसेसिंग करके बाजार में वे खुदही बेचें तो यह उनको बहुत ही शीघ्र ऊंचाई पर पहुंचा देगा और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहाकि सरकार की इस संबंध में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी आय को बढ़ाएं। उपराष्ट्रपति ने कृषि के क्षेत्र में हो रही नई तकनीकी उन्नति और नवाचारों को अपनाने केलिए किसानों से आग्रह किया। उन्होंने कहाकि कृषि यंत्रों पर सरकार जो छूट दे रही है, किसान उसका लाभ उठाएं। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत किसानों को बधाई देते हुए कहाकि उनको ये पुरस्कार वे उपराष्ट्रपति निवास में प्रदान करेंगे तथा उनके साथ भोजन भी करेंगे।
उपराष्ट्रपति ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहाकि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के एक तिहाई पदक अपने नाम किए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, हरियाणा के दूध, घी, दही में अनोखी शक्ति है, जो काम हरियाणा के खिलाड़ियों ने करके दिखाया है, वह कोई और नहीं कर पाया। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त कीकि भारत पहलीबार एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक प्राप्त करने में सफल रहा है। इस अवसर पर डॉ सुदेश धनखड़, हरियाणा सरकार में कृषिमंत्री जेपी दलाल, राज्यसभा सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, डॉ कमल गुप्ता, विजेंद्र कुमार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष आदित्य चौटाला, विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, किसान भाई-बहन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]