स्वतंत्र आवाज़
word map

युद्धपोत इंफाल परीक्षण के लिए समुद्र में उतरा

भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी के तहत तैयार किया गया

'सबसे बड़े और उन्नत विध्वंसक युद्धपोत का गौरव प्राप्त होगा'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 29 April 2023 06:07:22 PM

warship imphal put to sea for trial

विशाखापत्तनम। भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी केतहत तैयार किया गया और रडार से बचने में सक्षम तीसरा स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोत इंफाल पहलीबार परीक्षण केलिए समुद्र में उतर चुका है। इस युद्धपोत को मौजूदा वर्ष के अंततक सेवारत करने की योजना है। युद्धपोत इंफाल को कई विशिष्ट तकनीकों तथा उच्च स्वदेशी सामग्री से लैस किया गया है और इसे नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने इन-हाउस डिजाइन किया है। इंफाल का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड ने किया है, जो भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया पहल के राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर जोर देने का स्वाभिमानी प्रमाण है।
रक्षा मंत्रालय ने आशा व्यक्त की हैकि युद्धपोत इंफाल को अबतक का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत विध्वंसक युद्धपोत होने का अनूठा गौरव प्राप्त होगा, जिसका नामकरण पूर्वोत्तर भारत के एक शहर के नाम पर किया गया है। इस प्रकार इंफाल राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विकास केलिए उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और मणिपुर राज्य के बढ़ते महत्व तथा योगदान को प्रदर्शित करने का एक उपयुक्त प्रतिरूप होगा। इंफाल भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं में महत्वपूर्ण माध्यम से वृद्धि करेगा एवं इसके पूर्ववर्ती जहाजों दिसंबर 2022 में आईएनएस मोरमुगाओ तथा जनवरी 2023 में पांचवीं परियोजना 75 पनडुब्बी आईएनएस वगीर की हाल ही में कमीशनिंग किए जाने केसाथ इंफाल के समुद्री परीक्षणों की शुरुआत एक सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मझगांव डॉक लिमिटेड के निरंतर योगदान में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]