स्वतंत्र आवाज़
word map

'लक्षद्वीप बनेगा विश्व का अद्वितीय पर्यटन स्थल'

द्वीपों के विकास में लक्षद्वीप प्रशासन का कार्य प्रशंसनीय है-राष्ट्रपति

लक्षद्वीप के कवरत्ती में हुआ राष्ट्रपति का भव्य नागरिक अभिनंदन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 19 March 2023 03:44:53 PM

grand civic reception of the president at kavaratti in lakshadweep

कवरत्ती (लक्षद्वीप)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया और कहाकि यहां नागरिकों द्वारा सुरुचिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से किएगए स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहाकि यहां के लोग अपने उदार आतिथ्य और प्रखर देशभक्ति केलिए जाने जाते हैं और मैं आपके बीच इन आकर्षक द्वीपों में आकर बहुत खुश हूं। राष्ट्रपति ने कहाकि उन्हें खुशी हैकि द्वीपों को विकसित करने की दृष्टि से लक्षद्वीप प्रशासन पिछले कुछवर्ष में द्वीपों के विकास केलिए सुधारों पर जोर दिया है। उन्होंने कहाकि यहां के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल असाधारण गतिशीलता और एक बेहतर समाज के दृष्टिकोण केलिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहाकि लक्षद्वीप प्रशासन बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने, प्रशासन के उचित कार्यांवयन और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के अलावा लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने केलिए कई द्वीपों पर विलवणीकरण संयंत्र स्थापित करने केलिए विशेष प्रशंसा का पात्र है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि प्रशासन और भारत सरकार का मुख्य ध्यान लक्षद्वीप को दुनिया में एक अद्वितीय पर्यटन स्थल के रूपमें स्थापित करना है, लक्षद्वीप द्वीपों में पर्यटन की उच्च संभावना है, क्योंकि ये सफेद रेत के समुद्र तटों, प्रवाल और विविध समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध हैं। उन्होंने उल्लेख कियाकि लक्षद्वीप में नीति आयोग के नेतृत्व में प्रशासन पायलट परियोजनाओं के रूपमें कदमत, मिनिकॉय और सुहेली में उच्च श्रेणी की इको पर्यटन को विकसित करने केलिए काम कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहाकि यह गर्व की बात हैकि भारत का पहला वाटर विला इस केंद्रशासित प्रदेश की नीली झीलों में बनेगा, पर्यटन क्षेत्र में इन अभिनव पहलों से पर्यटन का चेहरा काफी हदतक बदल जाएगा। उन्होंने कहाकि लक्षद्वीप दुनिया केलिए इको टूरिज्म के एक मॉडल के रूपमें उभर सकता है, लक्षद्वीप में समुद्री शैवाल उद्योग विकसित करने की विशाल क्षमता है, यहां समुद्री शैवाल की खेती दवा कंपनियों और होटल उद्योग के आयात बिल को बहुत कम कर देगी, जो विदेशी उत्पादों पर निर्भर हैं। 
राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त कीकि केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप स्कूली बच्चों केलिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है, लक्षद्वीप में हमारे देश के किसी अन्य स्थान की तुलना में बेहतर शिक्षक-छात्र अनुपात है। उन्होंने स्कूल शिक्षा प्रणाली में सुधार केलिए प्रशासन की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहाकि छात्रों को पेशेवर, रोज़गार योग्य और उद्यमशीलता कौशल केसाथ सशक्त बनाने केलिए शिक्षा विभाग लक्षद्वीप के स्कूलों में डिजिटल साक्षरता पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि शिक्षा विभाग के इन प्रयासों से इन भौगोलिक दृष्टि से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रपति ने कहाकि आज के दौरमें किसीभी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास केलिए इंटरनेट की पहुंच बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त कीकि लक्षद्वीप में एक सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहाकि लक्षद्वीप भौगोलिक रूपसे अलग-थलग जगह है, इसलिए बिजली आपूर्ति को लेकर अतिरिक्त विचार किया जाना चाहिए, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का विकास इन खूबसूरत द्वीपों के पर्यावरण की रक्षा करेगा और दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल विकास का मार्ग दिखाएगा।
द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि इस जगह का नाम संस्कृत शब्द से आया है, जिसका अर्थ है एक लाख द्वीप, इसका मतलब यह भी हैकि उस प्राचीन काल में इतने सारे द्वीप रहे होंगे, चूंकि यह मुख्य भूमि से कटा हुआ है, यहां लंबे समय तक कोई मानव आबादी नहीं थी, लेकिन रोमांच और उद्यम की भावना ने लोगों को इस द्वीपसमूह की ओर खींचा होगा, इस शांत वातावरण में रहते हुए लक्षद्वीप के लोगों का दिमाग भी शांत होता है, यहां का समाज समरसता में विश्वास रखता है। राष्ट्रपति ने कहाकि हमें याद हैकि उन कुछ सांसदों में जिनका लंबा और प्रतिष्ठित करियर रहा है, लक्षद्वीप द्वीप समूह के पीएम सईद थे, उन्हें 1967 से 2004 तक लगातार चुना गया और यह तथ्य उनकी वरीयता को दर्शाता है। उन्होंने कहाकि मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण और यहां के मछुआरा समुदायों की आर्थिक स्थिति में सुधार केलिए नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज और मत्स्य विभाग महिलाओं की आय बढ़ाने केलिए कम्युनिटी एक्वाकल्चर के जरिए पालन तकनीक का विस्तार कर रहे हैं, अगत्ती द्वीप में समुद्री आभूषणों केलिए 'जर्मप्लाज्म रिसोर्स सेंटर' नामक एक सुविधा स्थापित की गई है, यह वास्तव में सामुदायिक जलीय कृषि इकाइयों की मदद कर रही है, जिसका रखरखाव महिलाएं करती हैं।
राष्ट्रपति ने कहाकि लक्षद्वीप के बच्चों की बात करें तो मैं आपको बता दूंकि जब कुमारी मुबस्सिना मोहम्मद ने पिछले साल कुवैत में चौथी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया तो बहुत खुशी हुई, उसे अगले महीने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होनेवाली पांचवीं एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने केलिए भी चुना गया है। उन्होंने कहाकि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने अमिनी द्वीप में 'खेलो इंडिया सेंटर' की स्थापना को मंजूरी दे दी है, फुटबॉल को प्रशिक्षण अनुशासन के रूपमें चुना गया है और नियमित कोचिंग प्रदान करने केलिए एक फुटबॉल अकादमी की स्थापना की गई है। उन्होंने कहाकि आज के युग में किसीभी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास केलिए इंटरनेट की पहुंच होना बहुत जरूरी है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप में एक सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना को पहलेही आवंटित कर दिया है, जो कुछ महीने में पूरी हो जाएगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]