स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत-जाम्बिया में मजबूत व सौहार्दपूर्ण संबंध'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला जाम्बिया का संसदीय प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय संसदीय कार्यवाही भी देखी और सुनी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 3 February 2023 11:49:50 AM

zambian parliamentary delegation meets president draupadi murmu

नई दिल्ली। जाम्बिया की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष नेली बुटेटे कशुम्बा मुट्टी के नेतृत्व में जाम्बिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि भारत-जाम्बिया केबीच मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहाकि ज़ाम्बिया के स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं जैसे ज़ाम्बिया के संस्थापक पिता और पहले राष्ट्रपति डॉ केनेथ कौंडा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, विशेष रूपसे महात्मा गांधी से प्रेरणा प्राप्त की थी। राष्ट्रपति ने कहाकि आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है और भारत, जाम्बिया में अग्रणी निवेशकों मेसे एक है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि यह संतोष की बात हैकि भारत और जाम्बिया एक मजबूत विकास साझेदारी साझा करते हैं, जिसमें भारत की चार लाइन ऑफ क्रेडिट शामिल हैं, जिनका उपयोग परिवहन, जल विद्युत और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा रहा है। उन्होंने भारत और जाम्बिया की समृद्धि और विकास केलिए इस साझेदारी को मजबूत करने केलिए काम करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहाकि पिछली संसदीय यात्राओं ने भारत और जाम्बिया के संसदों केबीच संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने भारत-जाम्बिया संसदीय मैत्री समूह बनाने केलिए जाम्बिया की नेशनल असेंबली के प्रयासों की सराहना की और कहाकि उन्हें विश्वास हैकि यह यात्रा इन बंधनों को और भी मजबूत बनाएगी।
गौरतलब हैकि जाम्बिया के संसदीय शिष्टमंडल का भारतीय संसद सदन लोकसभा में स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय कार्यवाही को भी देखा और सुना। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी जाम्बिया का संसदीय शिष्टमंडल मिला। ओम बिरला ने इस दौरान कहाकि संसदीय संस्थाएं लोकतांत्रिक शासन की महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और दोनों संसदों केबीच नियमित संवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि उन्हें उम्मीद हैकि जाम्बिया के संसदीय शिष्टमंडल की यह यात्रा हमारे लोगों और संसदों केबीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहाकि जाम्बिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल केसाथ उनकी आर्थिक सहकारिता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सदस्यों के क्षमता निर्माण से संबंधित मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]