स्वतंत्र आवाज़
word map

अरविंदन नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक

नौसेना में 34 वर्ष से अधिक के सेवाकाल में विभिन्न पदों पर रहे हैं

रियर एडमिरल बी शिवकुमार से मुंबई में ग्रहण किया कार्यभार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 15 January 2022 05:52:38 PM

rear admiral kp aravindan and rear admiral b shivakumar

मुंबई। रियर एडमिरल केपी अरविंदन ने समारोहपूर्वक रियर एडमिरल बी शिवकुमार से मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। फ्लैग रैंक पर पदोन्नति केबाद केपी अरविंदन को नौसेना पोत मरम्मत यार्ड कारवार का एडमिरल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। रियर एडमिरल केपी अरविंदन ने 34 वर्ष से अधिक समय के सेवाकाल में कमांड मुख्यालय, प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों, समुद्री गैस टरबाइन परीक्षण केंद्र, आईएनएस एक्सिला और नवल डॉकयार्ड मुंबई में कार्यरत रहने सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं।
रियर एडमिरल केपी अरविंदन लोनावला में नवल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग आईएनएस शिवाजी के छात्र रहे हैं। वे नौसैनिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के पहले बैच से उत्तीर्ण हैं और नवंबर 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। रियर एडमिरल अरविंदन एनआईटीआईई मुंबई से समुद्री इंजीनियरिंग में बी-टेक डिग्री धारक हैं और उन्होंने औद्योगिक इंजीनियरिंग में एम-टेक की डिग्री भी प्राप्त की है। उन्होंने पेट्या श्रेणी के गश्ती पोत, मिसाइल से लैस युद्धकपोत कृपाण और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज राजपूत एवं रंजीत पर भी कार्य किया है।
रियर एडमिरल केपी अरविंदन की हालिया नियुक्तियों में मुख्य रूपसे प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस शिवाजी का कमांडिंग ऑफिसर बनना और कमोडोर (फ्लीट मेंटेनेंस) होना शामिल है। केपी अरविंदन ने पहले असाइनमेंट की जिम्मेदारी चार साल की अवधि केलिए संभाली थी। उन्होंने विमानवाहक पोत विक्रमादित्य और भारतीय नौसेना के पनडुब्बी बेड़े के रखरखाव तथा मरम्मत आदि कार्यों से संबंधित गतिविधियों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित रियर एडमिरल वर्तमान कार्यभार को संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) के रूपमें कार्यरत थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]