स्वतंत्र आवाज़
word map

'राजस्व सेवा अफसर अपना दायित्व समझें'

सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने कहा-'याद रखें'

भारतीय राजस्व सेवा के नए बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 25 December 2021 02:34:17 PM

chairman cbic vivek johri said that the revenue service officers should understand their responsibility

फरीदाबाद। भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) अधिकारियों के 71वें बैच के प्रोफेशनल प्रशिक्षण का समापन राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स फरीदाबाद में सम्पंन हुआ। भारतीय राजस्व सेवा के इस बैच में 35 अधिकारी हैं, इनमें 10 महिलाएं हैं। ये अधिकारी आजादी के पश्चात अप्रत्यक्ष कराधान प्रणाली में भारत के सबसे प्रतिष्ठित सुधार, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को संचालित करने की कमान संभालेंगे। सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया एवं परेड का निरीक्षण किया। विवेक जौहरी ने अधिकारियों को हमेशा यह याद रखने को कहाकि यह उनके प्रशिक्षण का अंत कहा जा सकता है, लेकिन निश्चित रूपसे यह उनके दायित्वों का अंत नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को साहसिक निर्णय लेने केलिए प्रोत्साहित किया और आगे की चुनौतियों का सामना करने केलिए संगठन को डेटा संचालित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सीबीआईसी के अध्यक्ष ने प्रशिक्षण पूरा करने केलिए 71वें बैच को बधाई दी और एक संपूर्ण व्यक्ति के रूपमें विकसित करने केलिए अधिकारियों के परिवारों के योगदान को भी स्वीकार किया। एनएसीआईएन के प्रधान महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने स्वागत भाषण में कड़ी मेहनत के महत्व एवं प्रोफेशनल जीवन में एक अच्छी कार्य नीति बनाए रखने पर जोर दिया। सदस्य (प्रशासन) संगीता शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से आग्रह कियाकि वे सौंपे गए कार्य को उत्साहपूर्वक करें और देश की सेवा केलिए प्रेरित रहें। उन्होंने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने और अकादमी में अपने प्रशिक्षण केलिए प्रतिबद्ध रहने हेतु बैच के प्रदर्शित असाधारण धैर्य और साहस की सराहना की। दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों केलिए पदक से सम्मानित किया गया। गजराज बछावत को सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन केलिए वित्तमंत्री स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]