स्वतंत्र आवाज़
word map

एडमिरल एबी सिंह का आंध्र प्रदेश दौरा

राज्यपाल व मुख्यमंत्री को समुद्री सुरक्षा पहलों की जानकारी दी

1 मार्च 2021 को एफओसी-इन-सी के रूपमें पदभार ग्रहण किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 25 March 2021 01:03:02 PM

vice adm ab singh called on governor of andhra pradesh

विजयवाड़ा। भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी कमान ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से राजभवन में और राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से विजयवाड़ा के सीएम कैंप ऑफिस में मुलाकात की। वाइस एडमिरल एबी सिंह की 1 मार्च 2021 को एफओसी-इन-सी के रूपमें पदभार ग्रहण करने के बाद विजयवाड़ा की यह पहली यात्रा थी। अजेंद्र बहादुर सिंह ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पूर्वी समुद्री तट पर समुद्री सुरक्षा की उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना की विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी।
पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ एडमिरल एबी सिंह ने 1971 में बांग्लादेश की आज़ादी का उत्सव मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा स्वर्णिम विजय वर्ष तथा भारत की आजादी के 75 वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय नौसेना की योजना भी रेखांकित की। उन्होंने वर्ष 2022 के आरंभ में होने वाले आगामी बहुराष्ट्रीय मिलन अभ्यास तथा प्रेसीडेंशियल प्लीट रिव्यू पर भी चर्चा की। कमांडिंग इन चीफ ने आंध्र प्रदेश में नौसेना की प्रमुख परियोजनाओं तथा बुनियादी ढांचों का भी उल्लेख किया। उन्होंने मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास से परस्पर मुलाकात की तथा भारतीय नौसेना और आंध्र प्रदेश के समान हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]