स्वतंत्र आवाज़
word map

गांधी इन बॉम्बे ऑनलाइन पुस्तक अध्ययन सत्र

पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई में आजादी का महोत्सव

लेखकों ने महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण आंदोलनों का उल्लेख किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 16 March 2021 04:27:12 PM

gandhi in bombay online book study session

मुंबई। पर्यटन मंत्रालय के पश्चिमी क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यालय भारतीय पर्यटन मुंबई ने आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूपमें डॉ उषा ठक्कर और संध्या मेहता की पुस्तक 'गांधी इन बॉम्बे' का ऑनलाइन पुस्तक अध्ययन सत्र आयोजित किया। पुस्तक अध्ययन सत्र में पुस्तक लेखकों ने कहानी बताई और श्रोताओं को पुस्तक के चुनिंदा अध्यायों से दिलचस्प पंक्तियां पढ़ने के लिए आमंत्रित किया। लेखकों ने प्रतिभागियों को उस समय का एहसास कराया, जब महात्मा गांधी मुंबई की सड़कों पर भ्रमण करते थे। लेखकों ने उल्लेख किया कि गांधीजी की कई राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र मुंबई ने उनके नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया।
डॉ उषा ठक्कर और संध्या मेहता ने मणि भवन के उन दिनों को याद किया, जब 1919 में गांधीजी ने रोलेट एक्ट के खिलाफ पहले देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन को शुरू किया था, इस शहर में इस आंदोलन ने उन्हें एक प्रतिष्ठित राजनीतिक नेता के रूपमें उभरने के लिए प्रेरित किया। लेखकों ने बंबई से महात्मा गांधी के कई महत्वपूर्ण आंदोलनों जैसेकि 1920 का असहयोग आंदोलन और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन आदि का भी उल्लेख किया। पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त महानिदेशक रूपिंदर बरार ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय यात्रा व्यापार और अतिथि सेवा के सदस्यों, गाइड, छात्र, आम जनता या आगंतुक आदि की भागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पुस्तक की लेखक डॉ उषा ठक्कर मणि भवन गांधी संग्रहालय मुंबई भारत की अध्यक्ष हैं। वे एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय मुंबई के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूपमें सेवानिवृत्त हुईं। संध्या मेहता मणि भवन गांधी संग्रहालय मुंबई भारत में एक शोधकर्ता हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]