
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवान, फिल्म अभिनेता, निर्माता और पूर्व राज्यसभा सदस्य दारा सिंह का निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मतिष्कघात हुआ था। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले उनके पुत्र और फिल्म अभिनेता बिंदू दारा सिंह अचेत...
नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली की भारत यात्रा पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सिंगापुर भारत का एक निकट मित्र और माननीय क्षेत्रीय भागीदार है, दोनों के संबंध बहुत व्यापक और बहुमुखी हैं। इन संबंधों के पीछे परस्पर हितों की एक अंतर निहित धारा है, जो राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, रक्षा और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को जोड़ती है। नियमित रूप से होने...

नई दिल्ली। राजस्थान के प्रमुख हिंदी समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका के संस्थापक संपादक कर्पूर चंद्र ‘कुलिश’ की स्मृति में डाक विभाग ने पांच रूपए का टिकट जारी किया है, जिसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट और राजस्थान पत्रिका समूह के अध्यक्ष...
नई दिल्ली। भारत ने वेनेजुएला के नेताओं से कहा है कि भारत दोनों देशों के बीच और ज्यादा आर्थिक संबंध सुदृढ़ करने को इच्छुक है। एक राजकीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने वेनेजुएला के उप-विदेश मंत्री डेविड वेलासकुएज से मुलाकात की और परस्पर संबंधों की समीक्षा के बाद पिछले चार वर्ष में...
चित्तूर। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री शरद पवार ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर नामक स्थान पर श्रीनी मेगा फूड पार्क का उदघाटन किया। यह देश का पहला मेगा फूड पार्क है। श्रीनी फूड पार्क बीज से लेकर तैयार होने तक खाद्य प्रसंस्करण की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। सॉफ्टवेयर पार्कों के समकक्ष नये युग की यह सुविधा केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों...
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2011 के परिणाम के आधार पर भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किये गए उम्मीदवारों की योग्यताक्रम में सूची जारी कर दी गई है। भारतीय आर्थिक सेवा की सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 8 अन्य पिछड़ा वर्ग, 6 अनुसूचित जाति, 3 अनुसूचित जनजाति के एवं भारतीय...
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री कुमारी शैलजा ने बताया कि गांधी कालेनबाख अभिलेखों का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के बाद इन अभिलेखों को सोथबी की प्रस्तावित नीलामी से हटा लिया गया है। उन्होंने दोहराया कि भारत सरकार राष्ट्रीय आंदोलन के नेताओं से संबद्ध पुरातात्विक सामग्री और कलाकृतियों को सर्वोच्च महत्व देती है।...
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय की रिपोर्ट की गई 49 रिक्तियों के प्रति निम्नलिखित सूची योग्यताक्रम में उन 49 उम्मीदवारों, सामान्य 22, (पीएच-1 के 4 सहित), 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, 7 अनुसूचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति की हैं, जिनकी अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय रेल सेवा के मैकेनिकल इंजीनियर्स में स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसेज के रूप में नियुक्ति हेतु की है। यह अनुशंसा स्पेशल...
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में प्रेस के हाथ पैर अब महफूज़ नहीं लगते हैं। किसी भी तरह मीडिया को काबू में रखने की मानो एक मुहिम चल रही है। जालौन में दर्जन भर पत्रकारों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। और भी जिलों में सत्ता पक्ष और माफियाओं के गुंडों की ओर से पत्रकारों के उत्पीड़न की शिकायतें जोरों पर हैं। इसी प्रकार पिछले दिनों नोएडा में भी वेब पोर्टल भड़ास के संचालक जसवंत सिंह...
नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने 67.6 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। यह राशि बिहार राज्य में कृषि को बढ़ावा देने के लिए व्यवहारिक और संस्थागत संपर्क सुधारने पर खर्च की जाएगी। इससे बिहार के मुजफ्फरपुर और पटना-नालंदा क्षेत्रों में कृषि मूल्य श्रृंखलाओं का विस्तार किया जाएगा और छोटे किसानों का संसाधकों, कृषिगत-व्यापारिक उद्यमियों...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव प्रबंधन के प्रमुख मुख्तार अब्बास नक़वी ने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार विजय को कांग्रेस एवं उनके साथियों के घोटालों, भ्रष्टाचार एवं अराजकता के खिलाफ स्पष्ट संदेश बताया है। नक़वी ने कहा कि 12 में से 9 नगर निगमों...
नई दिल्ली। वाहन अनुसंधान एवं विकास संगठन और डीआरडीओ ने ‘भारत में प्रयोज्य गैसीकरण तकनीक’ परियोजना पर हाल ही में यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का लक्ष्य संभावित उद्योगों, अकादमियों, शोध एवं विकास संस्थानों को गैसीकरण एवं दहन के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के प्रति प्रेरित करना था। तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला...
जेनेवा। जेनेवा में अंकटाड के प्रतिस्पर्द्धा कानून और नीति पर अंतर सरकारी विशेषज्ञ समूह (आईजीई) के 12वें सत्र के सभापति के रूप में भारत प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) के अध्यक्ष अशोक चावला को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया है। पाकिस्तान प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीपी) के अध्यक्ष ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया था।प्रतिस्पर्द्धा कानून और नीति पर अंकटाड के अंतर...
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय दास (डायरेक्ट एक्सेस स्कीम) प्रणाली को लागू करने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की तैयारी पर लगातार नज़र रख रही है। इस प्रणाली की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उपभोक्ताओं के घरों में समय पर सैट टॉप बॉक्स लग जाएं। इस सिलसिले में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मल्टी सिस्टम ऑपरेटर और स्थानीय केबल ऑपरेटर मंत्रालय को सैट टॉप...
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की टीम एक ही वर्ष में इंग्लिश चैनल को दो बार तैर कर पार करने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है। ‘डेलफीनस’ नाम की इस टीम ने 5 जुलाई 2012 को इंग्लिश चैनल को रिले श्रेणी में 8 दिन में दूसरी बार तैर कर पार किया और 26 जून 2012 को बनाये अपने पहले रिकार्ड को भी तोड़ दिया। इस प्रकार यह टीम एशिया की सबसे तेज रिले तैराकी टीम बन गई है। प्रतियोगिता जीतने के बाद टीम...
नई दिल्ली। युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के अंतर्गत 2012-13 में निचले स्तर की ग्रामीण खेल स्पर्धाओं का आयोजन करने के लिए ओडिशा सरकार को तीन करोड़ 86 लाख 30 हजार रुपये की राशि दी है। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान में एक केंद्र को प्रायोजित करने की योजना है, जिसके अंतर्गत बुनियादी खेल ढांचों के विकास और ग्राम पंचायत तथा ब्लॉक पंचायत...

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश का जनपद श्रावस्ती बेचारा बनकर रह गया है। उस परभ्रष्ट अफसरों और नेताओं के गठजोड़ एवं बाढ़ का एक साथ कहर बरपा हुआ है। अल्पसंख्यक मंत्रालय (भारत सरकार) ने ही जनपद श्रावस्ती को देश के 90 अति-अविकिसित जनपदों की सूची में शामिल किया हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस जिले का क्या हाल है। जनपद...
इटौंजा (लखनऊ) पंचदेव सांई धाम मंदिर के सामने संतोष सर्विस स्टेशन से सांई पालकी रथ यात्रा निकाली गई, जो इटौंजा कस्बे के हर मोहल्ले में घुमाई गई। क्षेत्रीय एवं आस पास के भक्तों ने बड़ी धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा में भाग लिया। कस्बे में भ्रमण के पश्चात पालकी रथयात्रा पुनः पंचदेव सांई धाम में आई। ‘सांई की इच्छा...

अजमेर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांशीराम उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय का नाम बदल कर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय रखे जाने का मन बना लिए जाने पर किसी संभावित राजनीतिक विरोध से पहले ही अजमेर दरगाह के सज्जादनशीन सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने महान सूफी संत को किसी भी सियासत...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को महान राजनयिक और अर्थशास्त्री डॉ आबिद हुसैन की प्रार्थना सभा को संबोधित किया। अंसारी ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के संबंध में जिसने स्वयं जीवन को साकार किया हो और जिस भी वस्तु को छुआ हो उसे जीवंत कर दिया हो, उसके संबंध में ज्यादा कहना कठिन...