स्वतंत्र आवाज़
word map

छात्र राजनीति में आएं-राज्यमंत्री मेघवाल

केंद्रीय विद्यालयों की हुई युवा संसद प्रतियोगिता

शिक्षकों को भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 13 September 2018 01:03:36 PM

arjun ram meghwal in prize distribution function of the national youth parliament competition

नई दिल्ली। भारत सरकार में संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने केंद्रीय विद्यालयों के लिए 30वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2017-18 के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। संसदीयकार्य मंत्रालय 30 वर्ष से केंद्रीय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के तहत 2017-18 के दौरान श्रृखंला में 30वीं प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 125 केंद्रीय विद्यालय शामिल थे। युवा संसद योजना का उद्देश्‍य छात्रों को संसद की प्रक्रि‍या और कार्यवि‍धि‍, वि‍चार-वि‍मर्श एवं भाषण की तकनीकों, नेतृत्‍व गुणवत्ता का वि‍कास, आत्मअनुशासन की भावना, वि‍वि‍ध वि‍चारों के प्रति सहनशीलता, जो लोकतंत्र के गुण हैं, उनसे छात्रों को अवगत कराना है।
राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण संसदीय बहस का उदाहरण देते हुए सांसदों के आचरण और शिष्टाचार तथा संसद की कार्यवाही में सदस्यों के व्यवहार संबंधी विभिन्न विषयों के बारे में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ राजनीति में शामिल होने और सामाजिक महत्व के विकास संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विजेताओं और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों, छात्रों तथा शिक्षकों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बच्चे बहुत भाग्यशाली हैं, क्योंकि इन्हें सरकार की संचालित राष्ट्रीय युवा संसद योजना के कारण संसद की कार्यवाही के बारे में बेहद नजदीक से जानने का अनुभव प्राप्त हुआ है। राज्यमंत्री मेघवाल ने अकादमिक वर्ष के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।
राज्यमंत्री मेघवाल ने केंद्रीय विद्यालय एएफएस मनौरी इलाहाबाद को प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूपमें संसदीय शील्ड और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय ने युवा संसद की एक छोटी सी प्रस्तुति दी, इसके अलावा प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने लिए कई स्कूलों को मेरिट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जिनमें केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 बजाज नगर जयपुर, केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ भुवनेश्वर, केंद्रीय विद्यालय सीएलआरआई चेन्नई, केंद्रीय विद्यालय सैनिक विहार दिल्ली, केंद्रीय विद्यालय भवानीपत्ना रायपुर, केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 पलक्कड़ एर्नाकुलम, केंद्रीय विद्यालय संख्या 3 गांधीनगर कैंट, केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 बेलगाम बेंगलुरु, केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 एसटीसी जबलपुर,केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी पनवेल, केंद्रीय विद्यालय एएफएस हाकिमपेट हैदराबाद, केंद्रीय विद्यालय संख्या 5 ग्वालियर, केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 एचबीके देहरादून, केंद्रीय विद्यालय पिंजौर, केंद्रीय विद्यालय खंडवा भोपाल, केंद्रीय विद्यालय मेघाहतुबुरु रांची, केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 आर्मापुर कानपुर, केंद्रीय विद्यालय संख्या 1 जालंधर, केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 फरीदाबाद, केंद्रीय विद्यालय नई बोंगाईगांव, केंद्रीय विद्यालय सहरसा पटना, केंद्रीय विद्यालय कमांड अस्पताल कोलकाता, केंद्रीय विद्यालय नॉर्थ लखीमपुर, केंद्रीय विद्यालय कुंजाबन हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव एसएन त्रिपाठी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक, छात्र और उनके माता-पिता उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]