स्वतंत्र आवाज़ टीवी

भारतभर में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

2023-01-27 09:50:18

नई दिल्ली। भारतभर में 26 जनवरी 2023 को 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ सहित देशभर में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत एवं शौर्य को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न आयोजन हुए। गौरतलब हैकि भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के ऐतिहासिक दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के रूपमें मनाया जाता है। संविधान में निहित आदर्शों की राह पर चलते हुए आज भारत एक ग़रीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्वमंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है, जो संविधान निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर और अन्य विभूतियों ने भारतवासियों को संविधान के रूपमें एक मानचित्र और नैतिक आधार प्रदान किया है। हमारा यह बुनियादी दस्तावेज दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता के मानवतावादी दर्शन केसाथ-साथ आधुनिक विचारों से भी प्रेरित है। देखें कर्तव्य पथ पर चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड। |-----पीआईबी से साभार।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]
प्रतिक्रिया उपलब्ध नही है
स्वतंत्र आवाज़
word map