स्वतंत्र आवाज़ टीवी

आषाढ़ पूर्णिमा पर बुद्ध के उपदेशों को याद किया

2022-07-13 09:15:59

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध के नेक उपदेशों को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहाकि आषाढ़ पूर्णिमा पर हम भगवान बुद्ध के सत्य अहिंसा दया जैसे नेक उपदेशों को याद करते हैं और एक न्यायपूर्ण एवं करुणामय समाज के उनके प्रबुद्ध दृष्टिकोण को साकार करने केलिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर भ्रमण, अनुभव एवं विचारों को साझा किया है।|-----प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साभार।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]
प्रतिक्रिया उपलब्ध नही है
स्वतंत्र आवाज़
word map