नई दिल्ली। भारतीय अमेरिकी फिल्म निर्माता निर्देशक मीरा नायर के बाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी हास्य अभिनेता बोमन ईरानी ने भी भारतीय फिल्म लेखकों की पटकथा लेखन की क्षमता को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मार्मिक सशक्त और हृदयस्पर्शी विषय वस्तु वाली पटकथा जिसमें...
नई दिल्ली। रेल राज्यमंत्री केएच मुनियप्पा ने बताया है कि गाड़ियों में यात्रियों को सप्लाई किए जाने वाले लिनन की साफ सफाई और स्वास्थ्यकर स्थिति में और ज्यादा सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कोचिंग डिपुओं में मैकेनाइज्ड लाउंड्रीज स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। गाड़ियों में सप्लाई किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से संबंधित मुद्दों का समाधान करने के लिए नई खान-पान...
लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 4 और 5 दिसम्बर को गुलदाउदी और कोलियस की प्रदर्शनी लग रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों के प्रदर्शकों की प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग वर्ग हैं। इस वर्ष पुष्प प्रतियोगिता में 23 रनिंग चैलेंज कप, शील्ड और ट्राफियों के अतिरिक्त 300 से अधिक अन्य पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।...
नई दिल्ली। ग्वादेलप के फिल्मकार क्रिस्टियन लारा का भारत में फिल्म शूट करने का इरादा है इससे भारत और ग्वादेलप के बीच सम्बंध और मजबूत होंगे। उनके अनुसार अच्छे सिनेमा के लिए भाषा कोई बाधा नहीं होती और उसे विश्वभर में समान रूप से सराहा जा सकता है। ग्वादेलप कैरिबीआई सागरद्ध के फिल्म निर्माता...
नई दिल्ली। लघु फिल्म केन्द्र पुरस्कार 2010 इफ्फी 2010 में प्रदान किए गए। फर्नान्डो युसॉन फोर्नीज़ प्रस्तुत इक्सटिंशनदृप्प् ने सर्वोच्च पुरस्कार गोल्डन लैम्प ट्री प्राप्त कियाए जिसमें एक मोमेन्टो पांच लाख रुपये की नकद राशि और एक प्रमाण पत्र शामिल है। शुमोना बनर्जी प्रस्तुत द फ्लावर बड ने दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार अर्थात सिल्वर लैम्प ट्री प्राप्त किया।...
नई दिल्ली। दुनिया भर से आए सिनेमा का समारोह मनाते हुए इफ्फी-2010 ने उन फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और कलाकारों को याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने संसार से विदा ले ली है। श्रद्धांजलि के रूप में भारतीय सिनेमा के अविस्मरणीय अध्याय के रूप में इफ्फी ने उनके कार्यों का जश्न मनाया। ग्यारह कलाकार और फिल्म निर्माता, जिन्हें इफ्फी ने उनके साहकारों के प्रदर्शन के जरिए सलाम...
नई दिल्ली। मीरा नायर ने भारतीय फिल्मों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए पटकथा को और सुगढ़ बनाये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इफ्फी में मीरा नायर की 16 फिल्मों का पुनरावलोकन किया जा रहा है। भारतीय-अमरीकी फिल्म निर्माता मीरा नायर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय फिल्मों...
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जाता है। सन् 1981 से मनाए जा रहे इस दिन का उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों के प्रति बेहतर समझ कायम करना और उनके अधिकारों पर ध्यान देने के साथ-साथ उन्हें राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में मिलने वाले लाभ दिलाना है। विकलांगों से सम्बन्धित विश्व कार्यकलाप कार्यक्रम ने विकलांगों की समाज में संपूर्ण और कारगर...
लखनऊ। ऊपरी गंगा बेसिन संगठन, केंद्रीय जल आयोग, जल संसाधन मंत्रालय ने लखनऊ महोत्सव में 'जल बचाएं' विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव सिंचाई केएस अटोरिया ने किया। प्रदर्शनी में जल की उपलब्धता, उपयोगिता, संरक्षण एवं प्रदूषण आदि विषयों पर विशेष महत्व दिया गया।...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की वर्ष 2011 की इण्टरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये पत्राचार शिक्षा की दो वर्षीय एवं एक वर्षीय योजना में पंजीकृत स्वयंपाठियों की अध्ययन संबंधी कठिनाइयों के निराकरण के लिए प्रदेश के चुने हुये पंजीकरण केन्द्रों पर 7 दिसम्बर से 10-10 दिन के दो सामान्य सम्पर्क शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। पत्राचार शिक्षा संस्थान...
नई दिल्ली/दमिश्क।भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल की सीरिया यात्रा कई अर्थों में सफल मानी जा रही है। यूएई और सीरिया ने भारत की सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट का समर्थन किया और कई महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौतो पर हस्ताक्षर भी हुए। सीरिया और भारत के बीच संयुक्त व्यापार परिषद गठित की गई। राष्ट्रपति...
नई दिल्ली। फारस की अनंत विरासत के शीर्षक से एक प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी के भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में किया गया जहां फारसी के मशहूर कवि फिरदौसी के काव्यग्रंथ शाहनामा के कुछ चुने हुए अध्यायों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार और ईरान कल्चर हाउस ने संयुक्त...
देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को राजपुर रोड होटल के सभागार में अमर उजाला ‘उत्तराखण्ड उदय’ पुस्तक का विमोचन किया। उत्तराखण्ड उदय शीर्षक को प्रासंगिक बताते हुए निशंक ने कहा कि पिछले दस वर्षो में उत्तराखण्ड ने तेजी से अपनी पहचान देश के अग्रणी राज्यो में बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा...
देहरादून। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान किसान दुर्घटना बीमा योजना की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार ने अपने यहां व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना लागू की है, जिसमें दावा किया गया है कि पंजीकृत व्यापारी के दुर्घटना में मारे जाने पर पांच लाख रूपये आश्रित को दिए जाएंगे। तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के साथ ऐसी ही बीमा...
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने 11 से 20 नवम्बर 2010 की अवधि में अपने कुल राजस्व में 10.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 2606.75 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 2359.50 करोड़ रूपए थी। जानकारी के अनुसार इस दौरान माल से कुल अर्जित आय 7.48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1742.61 करोड़ रूपए हुई जबकि इसी अवधि में पिछले वर्ष यह 1621.37 करोड़ रूपए थी। यात्री राजस्व आय 18.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले...
नई दिल्ली। आईपीएस अधिकारी नेछल संघू को 1दिसंबर से गुप्तचर ब्यूरो का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके बाद नेछल संघू 1 जनवरी 2011 से दो वर्ष के लिए निदेशक गुप्तचर ब्यूरो बनेंगे। वे राजीव माथुर के स्थान पर ये पदभार संभालेगें। वर्ष 73 के बैच के आईपीएस नेछल संघू अभी तक गुप्तचर ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर कार्यरत थे।...
नई दिल्ली। भारतीय समाज कल्याण निधि का विदेशों के सभी मिशनों तक विस्तार किया जाएगा। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने खाड़ी सहयोग परिषद में शामिल देशों और जार्डन, लीबिया, यमन, मलेशिया और मालद्वीप के राजाध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय कल्याण निधि (आईसीडब्ल्यूएफ) योजना, भारतीय मिशनों के भारतीय नागरिकों...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री डी नेपोलियन ने बताया कि 6 राष्ट्रपति आदेशों में यथावर्णित 1206 जातियों को किसी राज्य-संघ राज्य क्षेत्र के संबंध में अनुसूचित जाति के रूप में निर्दिष्ट किया गया है और उनकी संख्या अनुबंध-1 में दी गई है। इसी प्रकार 28 संकल्पों में यथावर्णित 2173 जातियों को अन्य पिछड़े वर्गों के रूप में निर्दिष्ट...
इलाहाबाद। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इलाहाबाद आगमन पर वरिष्ठ पत्रकार और रेल मंत्रालय में परामर्शदाता अरविंद कुमार सिंह ने हाल में प्रकाशित अपनी 'डाक टिकटों पर भारत दर्शन' पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सोनिया गांधी को यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राजकीय इण्टर कॉलेज छिद्दरवाला में आयोजित आभार रैली में कहा कि उत्तराखण्ड को आर्थिक विकास दर सहित कई मानकों में देश का अग्रणी राज्य होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उत्तराखण्ड की समृद्धता देश के विकास के लिए आवश्यक है। उत्तराखण्ड में अच्छी कानून व्यवस्था...

मध्य प्रदेश

















