स्वतंत्र आवाज़
word map

अमरीका भारत के लिए सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण-प्रधानमंत्री

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 27 September 2013 08:36:20 AM

manmohan singh

वा‌शिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमरीकी यात्रा के दौरान मीडिया के प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए कहा है कि अमरीका हमारे सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण सामरिक भागीदारों में से एक है और राष्‍ट्रपति ओबामा के शासन काल के दौरान हमने विविध क्षेत्रों में इस भागीदारी का विस्‍तार करने और उसे घनिष्‍ठ बनाने के अनेक उपाय किए हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान यात्रा के दौरान हम अब तक हुई प्रगति और इस भागीदारी को अधिक सार्थक बनाने के लिए और क्‍या कुछ किया जा सकता है, की समीक्षा करेंगे।
अमरीका भारत के सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण व्‍यापारिक भागीदारों में से एक है, साथ ही वह भारत के विकास का प्रौद्योगिकी समर्थक और महत्‍वपूर्ण निवेश प्रदाता भी है और जैसे-जैसे हम अपने विकास कार्यक्रमों को नया और अधिक महत्‍व देंगे, वैसे-वैसे हमें अमरीका को अपने पक्ष में करने की आवश्‍यकता होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम खासकर अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक स्थिति और दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्‍य-पूर्व और पश्चिम एशिया जैसे अन्‍य महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों के संदर्भ में अंतर्राष्‍ट्रीय स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]