स्वतंत्र आवाज़
word map

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने लगाया पीपल का पेड़

देशभर में सामूहिक प्रयासों से वन क्षेत्र में वृद्धि हुई-प्रधानमंत्री

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 5 June 2024 05:00:23 PM

prime minister planted a peepal tree on world environment day

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से प्रकृति एवं पृथ्वी को और बेहतर बनाने में योगदान देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहाकि बीते दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिनसे पूरे देशभर के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहाकि सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयासों केलिए यह बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री ने कहाकि आज प्रात: उन्होंने प्रकृति मां की रक्षा करने और सतत जीवनशैली अपनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप एक पेड़ लगाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कियाकि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्हें एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू करने पर बहुत प्रसन्‍नता है। उन्होंने देशवासियों केसाथ ही दुनियाभर के लोगों से आग्रह किया हैकि वे अपनी माँ केसाथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं, ये उनकी तरफ से उनकी माँ एक अनमोल उपहार होगा। प्रधानमंत्री ने कहाकि इससे जुड़ी तस्वीर #Plant4Mother, #एक_पेड़_माँ_के_नाम केसाथ जरूर साझा करें। उन्होंने सतत विकास में स्थानीय समुदायों की अग्रणी भूमिका की प्रशंसा की। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]