स्वतंत्र आवाज़
word map

सैनिक खतरों और जवाबी उपायों से सचेत रहें!

सीडीएस का त्रिशक्ति कोर व उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा

बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और परिचालन तैयारियों को देखा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 10 April 2023 11:28:40 AM

cds visits trishakti corps and forward areas of north bengal

गंगटोक। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने दो दिवसीय त्रिशक्ति कोर के जीओसी केसाथ वायुसेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों केसाथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल एवं व्यावसायिक कुशलता की सराहना की।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने हालही में पूर्वी सिक्किम में हुए हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी को सहायता पंहुचाने तथा बल संरक्षण सुनिश्चित करने केलिए सैन्यदल की प्रशंसा की। सीडीएस ने सैन्य दल को मजबूत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और हमेशा सतर्क रहने केलिए कहा। उन्होंने इस बातपर भी बल दियाकि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों केप्रति खुदको हमेशा सचेत रखना चाहिए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]