स्वतंत्र आवाज़
word map

मोंगला में भारत-बांग्लादेश स्वर्णिम विजय वर्ष

ऐतिहासिक बंदरगाह मोंगला की यात्रा पर पहुंची भारतीय नौसेना

नरेंद्र मोदी का विजन 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 8 March 2021 05:09:59 PM

indian navy goes to port mongla

मोंगला (बांग्लादेश)। भारतीय नौसेना के स्वदेशी गश्ती जहाज सुमेधा एवं स्वदेशी गाइडेड मिसाइल से लेस जहाज कुलिश भारत और बांग्लादेश की मजबूत दोस्ती की याद में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के लिए बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में आज से 10 मार्च 2021 तक होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। यह पहला मौका है कि जब भारतीय नौसेना का कोई जहाज बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह का दौरा कर रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले बांग्लादेशी और भारतीय सैनिकों एवं नागरिकों को श्रद्धांजलि देना तथा इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को दोहराना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देखते हुए यह स्वर्णिम विजय वर्ष सागर अर्थात 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' के अनुरूप है। भारतीय नौसेना के दोनों जहाजों के कमांडिंग ऑफिसर कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय नौसेना प्रमुख की ओर से दोनों देशों की नौसेनाओं की एकजुटता और साझेदारी के लिए बांग्लादेश की नौसेना का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जहाज पर मौजूद क्रू पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बांग्लादेश की नौसेना के संग अन्य सभी गतिविधियों में शामिल रहेगा, इससे दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल और बेहतर होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]