स्वतंत्र आवाज़
word map

सेना में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर यूनिट एप्रेशिएशन अवॉर्ड

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने एक औपचारिक समारोह में दिए अवॉर्ड

जाट रेजिमेंट की बटालियन, आईएनएस उत्क्रोश व धनवंतरी सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 2 December 2020 02:22:24 PM

unit appreciation award for best performance in the army

पोर्टब्लेयर। अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने जाट रेजिमेंट की 12वीं बटालियन, इंडियन नेवल शिप एयर स्टेशन उत्क्रोश और इंडियन नेवल हॉस्पिटल शिप धनवंतरी को पिछले एक साल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपिका ऑडिटोरियम हड्डो में एक औपचारिक समारोह में यूनिट एप्रेशिएशन अवॉर्ड 2019-20 से सम्मानित किया है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कमांड की तीनों इकाइयों के कर्मियों की प्रशंसा की और उनके उत्साह एवं लक्ष्य हासिल करने की सतर्कता पर जोर दिया।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने विशेष रूपसे कोविड महामारी की स्थिति में समर्पण, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ कर्तव्य निभाने के लिए सम्मानित होने वाली इकाइयों के कर्मियों की दुर्जेय भावना और उनकी असाधारण भक्ति की सराहना की। उन्होंने जाट रेजीमेंट की 12वीं बटालियन के कर्मियों को पेशेवर और खेल प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने आईएनएस उत्क्रोश के कर्मियों को 24 घंटे एयर ऑपरेशन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की आबादी के लिए लाइफ-लाइन, द्वीपों पर मौजूद भारतीय नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बलों के एयरफील्ड के रूपमें निभाई गई भूमिका सराही।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कोविड के 700 से ज्यादा मरीजों के इलाज और सभी को ठीक करके उनके रिकॉर्ड के लिए आईएनएचएस धनवंतरी की भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य यूनिट्स भी पीछे नहीं हैं और पूरे कमान के सभी कंधे योद्धाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में महामारी से लड़ने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं। सम्मान समारोह में कमान के सभी यूनिट्स के कर्मियों ने भाग लिया। सभा में कोविड-19 की सावधानियों का पालन किया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]