स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसेना अकादमी एझिमाला में हुई शानदार परेड

भारत एवं श्रीलंका के 164 प्रशिक्षुओं ने पूरा किया प्रारंभिक प्रशिक्षण

सेनाध्यक्ष ने पासिंग परेड का मुआयना किया एवं कैडेटों को पदक ‌दिए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 29 November 2020 01:23:28 PM

fantastic passing parade at naval academy ezhimala

एझिमाला (केरल)। भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में एक शानदार पासिंग आउट परेड हुई। अकादमी में कुल 164 प्रशिक्षु, जिनमें मिडशिपमैन (99वें आईएनएसी और आईएनएसी-एनडीए), भारतीय नौसेना के कैडेट्स (30वें नौसेना ओरिएंटेशन कोर्स विस्तारित) और श्रीलंका नौसेना के दो अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षु शामिल हैं ने बेहतरीन उपलब्धियों के साथ अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने परेड का मुआयना किया और मेधावी मिडशिपमैन और कैडेटों को पदक प्रदान किए। सेनाध्यक्ष ने कैडेटों को प्रेरणाप्रद संबोधन में कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने आईएनए के प्रशिक्षकों को भी अप्रशिक्षित लड़कों को बेहतरीन युवा अधिकारियों के रूपमें ढालने के लिए प्रोत्साहित किया।
भारतीय नौसेना अकादमी बीटेक कोर्स के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक मिडशिपमैन अंकुश द्विवेदी को प्रदान किया गया। नौसेना ओरिएंटेशन कोर्स (विस्तारित) के लिए चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ गोल्ड मेडल कैडेट सेड्रिक सिरिल को दिया गया। आईएनएसी बीटेक कोर्स के लिए मिडशिपमैन हर्षिल केरनी को सीएनएस रजत पदक, आईएनएसी बीटेक कोर्स के लिए मिडशिपमैन जेसिन एलेक्स को एफओसी-इन-सी दक्षिण कांस्य पदक, एनओसी (विस्तारित) के लिए सब लेफ्टिनेंट शुभार्थ जैनको एफओसी-इन-सी दक्षिण रजत पदक और एनओसी (विस्तारित) के लिए सब लेफ्टिनेंट खुशल यादव को कमांडेंट आईएनए कांस्य पदक प्रदान किया गया।
पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षु सलामी की मुद्रा में अपनी आकर्षक तलवारों और राइफलों के साथ औल्ड लैंग सिने की पारंपरिक व मार्मिक विदाई धुन पर धीमी गति से मार्च करते हुए अकादमी के क्वार्टरडेक के सामने से गुजरे। ये नए अधिकारी विशिष्ट क्षेत्रों में अपने प्रशिक्षण को और अधिक कुशल करने के लिए विभिन्न नौसेना जहाजों और प्रतिष्ठानों में जाएंगे। वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली एवीएसएम एनएम कमांडेंट आईएनए परेड के संचालन अधिकारी थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]