स्वतंत्र आवाज़
word map

ट्राइब्स इंडिया प्रतिरोधी क्षमता उत्पाद लाया

देश-विदेश में जनजातीय उद्यमियों को बाज़ार उपलब्‍ध कराया

प्राकृतिक और जैविक श्रृंखला के उत्पाद भी शामिल किए गए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 24 November 2020 03:40:31 PM

honey

नई दिल्ली। ट्राइब्स इंडिया के उत्पाद ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं और साथ ही लाखों जनजातीय उद्यमियों को बड़ा बाज़ार पाने में मदद कर रहे हैं। पिछले कई महीने से इस उद्देश्य के साथ ट्राइब्स इंडिया ने अनेक नए उत्पाद मुख्य रूपसे प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाले उत्पा‍द, वनों के ताजा और जैविक श्रृंखला के उत्पाद शामिल किए हैं। ट्राइब्स इंडिया ने कुछ नए उत्पाद जोड़े हैं, जिनमें गुजरात में ग्राम संगठन कम्बोडिया के वसावा जनजातियों के पर्यावरण अनुकूल सैनिटरी पैड सहेली प्रमुख है। ट्राइब्स इंडिया इनके साथ देशभर में सैनिटरी पैड वितरित करने के लिए भी सहयोग कर रहा है। नए उत्पाद वन ताजा प्राकृतिक तथा जैविक श्रृंखला में आते है, इनमें से कुछ उत्पाद उपहार देने और सजावट वाले भी हैं।
ट्राइब्स इंडिया के आउटलेट, मोबाइल वैन और ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस और ई-टेलर्स पर उपलब्ध हैं। ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा ने कहा है कि ट्राइब्स इंडिया जनजातीय जीवन को बदलने और जनजातीय लोगों की आजीविका में सुधार के लिए अपना मिशन जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि उत्पादों में वसावा जनजातियों के बनाए गए सैनिटरी पैड हैं, इनकी सप्लाई ग्राम संगठन कम्बोडिया कर रही है। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों में गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति तथा ओडिशा की डोकरा शैली के सजावटी सामान हैं। इनमें प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाला नाचेतना चूर्ण, गुजरात की हरड़ तथा त्रिफला टैबलेट तथा देहरादून के क्रीमी मशरूम सहित विभिन्न किस्म के शहद हैं। इनमें तमिलनाडु के जनजा‍तीय लोगों द्वारा बनाया गया मरहम (यूक्लिपटस तथा चंदन) है। झारखंड के जनजातीय लोगों से प्राप्त चिरौंजी नट तथा अमरूद जैली भी लॉंच की गई है।
जनजातीय लोगों और उनकी आजीविका में लाभ के लिए ट्राइफेड गो वोकल फॉर लोकल गो ट्राइब्ल मंत्र का उपयोग करता है। ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केट भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्पों तथा जैविक उत्पादों का बाजार है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से पांच लाख जनजातीय उद्यमियों को जोड़ता है। ई-मार्केटप्लेस जनजातीय उत्पादों और हस्तशिल्प को पूरे देश के ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस लाखों जनजातीय उद्यमियों को सशक्त बनाने का एक प्रयास है। प्राकृतिक और स्थायी उत्पादों के साथ ई-मार्केटप्लेस जनजातीय परम्पराओं की झलक पेश करता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]