स्वतंत्र आवाज़
word map

विजय वर्ष पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरु

भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की हुई स्वर्णिम विजय

लोगो प्रतियोगिता में एंट्री की अं‌तिम तारीख़ 11 नवंबर 2020 है

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 6 November 2020 04:30:32 PM

logo design competition starts on victory year in indo-pak war

नई दिल्ली। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत की याद में लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की है। ज्ञातव्य है कि दिसंबर 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान पर जीत हासिल की और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। इस गौरवशाली दिवस के 16 दिसंबर 2021 को 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसे स्वर्णिम विजय वर्ष के रूपमें मनाया जा रहा है, इसके चलते दिसंबर 2020 से 16 दिसंबर 2021 तक कई कार्यक्रम होंगे और इन्हें एक लोगो के जरिए अलग पहचान दी जाएगी।
रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है कि एक अलग लोगो का इस्तेमाल करके इन कार्यक्रमों को स्वर्णिम विजय वर्ष से जोड़ा जाएगा। देश के सामान्य नागरिकों से लोगो के डिजाइन मांगे गए हैं। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए दिशा-निर्देशों जारी किए गए हैं, जिसके अंतर्गत लोगो इस तरह से बनाया जाए, जिसमें भारत की तीनों सेनाओं भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना का चित्रण हो। इसमें सेनाओं के पराक्रम और शौर्य का चित्रण हो न कि शत्रु का उपहास। यदि लोगो में किसी भी शस्त्र का चित्रण किया जाता है तो वो वही शस्त्र होने चाहिएं, जिनका इस्तेमाल 1971 के युद्ध में किया गया था।
विजय वर्ष पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में इस्तेमाल किए गए कथन दोनों भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में होने चाहिएं। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के लिए एंट्री भेजने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2020 है। विजेता को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता से जुड़े निर्देश, तकनीकी मापदंड और चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.mygov.in/task/logo-design-contest-swarnim-vijay-varsh/

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]