स्वतंत्र आवाज़
word map

देहरादून में कोविड के खिलाफ संयुक्त लड़ाई

डीएससीएल एवं प्रशासन ने किया प्रौद्योगिकी का प्रयोग

देहरादून में आपातकालीन सेवाएं लेने में हुई आसानी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 11 May 2020 06:29:37 PM

dscl and administration used technology

देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड यानी डीएससीएल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में निगरानी गतिविधियों के लिए एकीकृत आदेश और नियंत्रण केंद्र का उपयोग कर रहा है। डीएससीएल अधिकारियों ने कोविड-19 के संदर्भ में आवश्यकताओं की योजना बनाने और प्रबंधन करने में जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया है। डीएससीएल और जिला प्रशासन ने एचपीई, एसजीएल और वेबलाइन जैसे प्रौद्योगिकी साझेदारों को वीडियो और टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया है। इससे इन साझेदारों का कार्यांवयन और निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना सुनिश्चित हुआ है।
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अस्पतालों में क्वारंटाइन वार्डों की निगरानी की प्रक्रिया के लिए देहरादून एकीकृत आदेश और नियंत्रण केंद्र की शुरूआत की है। डीएससीएल ने पहले ही दून, कोरोनेशन, गांधी शताब्दी और सुभारती अस्पतालों में तथा टकजीन होटल में सीसीटीवी स्थापित कर दिए हैं। इसका उद्देश्य सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का उपयोग कर 24x7 सुरक्षा प्रदान करना है। आइसोलेशन/ क्वारंटाइन स्थानों में एआई आधारित फेस रिकग्निशन की वीडियो फीड आईसीसीसी में संग्रहित की जा रही है। सीसीटीवी की स्थापना एक ऐसा कदम है, जिससे क्वारंटाइन में रहनेवाले और सेवाप्रदाता दोनों का ही सुरक्षित रहना सुनिश्चित हुआ है।
देहरादून स्मार्ट सिटी ने एसेंशियल सर्विस लॉकडाउन पास नामक एक कंप्यूटर अनुप्रयोग विकसित किया है। यदि कोई नागरिक लॉकडाउन के दौरान कोई आपातकालीन सेवा चाहता है तो वह पास के लिए आवेदन कर सकता है और इसका अनुमोदन करवा सकता है। इसके बाद वह अपने घर से बाहर जिला स्तर/ शहर स्तर के आपातकाल/ वरिष्ठ नागरिक, अंतिम संस्कार, चिकित्सा सेवा, खाद्य आपूर्ति और किराना सेवा, होम डिलीवरी, आईटी और दूरसंचार सेवा आदि के लिए आवश्यक सेवा का उपयोग कर सकता है। देहरादून स्मार्ट सिटी लॉकडाउन और नगर निगम द्वारा दी जा रही सेवाओं तथा अन्य सभी सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूकता फैल रहा है।
देहरादून नगर निगम अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को डीएससीएल की सभी परियोजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित कर रहा है। नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले के माध्यम से नागरिकों को कोविड-19 से सम्बंधित जागरुकता संदेश दिए जा रहे हैं। पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के आपातकालीन नंबरों को वीएमडी पर दिखाया जा रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]