स्वतंत्र आवाज़
word map

रक्षा मंत्रालय ने कारगिल युद्ध पर शुरु किया क्विज

उद्देश्य नागरिकों खासकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना

ऑनलाइन क्विज कार्यक्रम 26 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 26 July 2019 05:45:44 PM

defence ministry

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने MyGov.in के सहयोग से कारगिल युद्ध पर ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नागरिकों खासकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है। यह क्विज कार्यक्रम 26 जुलाई से 4 अगस्त 2019 तक चलेगा। क्विज का संचालन MyGov.in के https://quiz.mygov.in प्लेटफार्म पर किया जा रहा है और यह हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में है। क्विज की अवधि 5 मिनट की है और इसमें अधिकतम 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। क्विज के लिए 10 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, इनमें-पहला पुरस्कार 25,000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 15,000 रुपये, तीसरा पुरस्कार 10,000 रुपये और सांत्वना पुरस्कार (सात) 5,000 रुपये का है।
कारगिल पर क्विज में शीर्ष 100 विजेताओं को रक्षा मंत्रालय प्रमाणपत्र प्रदान करेगा और उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2019 के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा। क्विज के नियम व शर्तें इस प्रकार हैं-14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के केवल भारतीय नागरिक ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विजेता चयन करने का आधार है कम से कम समय में अधिक से अधिक सही उत्तर देना, 5 मिनट की अवधि में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक व्यक्ति क्विज में एक ही बार भाग ले सकता है। प्रतियोगी को अपना नाम, माता/ पिता का नाम, जन्मतिथि, पत्राचार का पता, ई-मेल और मोबाइल नम्बर का विवरण देना होगा। क्विज के परिणाम की घोषणा के पश्चात विजेताओं को अपनी पहचान, आयु, पता आदि के मूल प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। जमा न करने की स्थिति में चयन रद्द माना जाएगा। एक मोबाइल नंबर और एक ई-मेल का दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता। किसी अनुचित/ गलत तरीके में इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर प्रतियोगी की उम्मीदवारी को रद्द माना जाएगा। इस संबंध में क्विज के आयोजक को अंतिम अधिकार होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]