
केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि जीवन केलिए जल बुनियादी आवश्यकता है और जल संसाधन प्रबंधन हमेशा से सभी पीढ़ियों केलिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने जल अभियांत्रिकी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के आयोजित 'सैन्यकर्मियों की पत्नियों की प्रेरणादायक कहानियां-अस्मिता' कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रपति ने देशवासियों की ओर से वीर नारियों केप्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वीर नारियों की प्रशंसा की, जिन्हें अस्मिता आइकन के रूपमें सम्मानित किया गया...

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में मेला मोमेंट्स के अंतर्गत त्योहारों और मेलों की ली गईं तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव राजेश गुप्ता और ललित कला अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर वी नागदास ने किया। प्रदर्शनी में मेला मोमेंट्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं की लगभग...

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन मोड में पर्यटन विकास के विज़न पर आगे बढ़ते हुए एक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रमुख विवाह स्थल के रूपमें प्रदर्शित करना है। यह अभियान भारत में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक लेजाने की अपार संभावनाओं के रास्ते खोलने...

अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने महिला संबंधी विषयों पर प्रयुक्त भाषा और शब्दों को सभ्य, शालीन और सुसंस्कारी बना ही दिया। अमूमन यह वैयाकरणों और भाषाविदों का क्षेत्र है। फिलहाल प्रधान न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने 16 अगस्त 2023 को एक दूरगामी न्यायिक कदम उठाया है। इसका प्रभाव भारतीय मीडिया पर तो निश्चित ही पड़ेगा, साहित्य...

केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि चंद्रयान-3 के विशेष निष्कर्षों और इनपुट्स का विश्व समुदाय कायल है और इसका निश्चित रूपसे विश्व समुदाय को लाभ होगा। डॉ जितेंद्र सिंह चंद्रयान-3 मिशन की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद मीडिया से बातकर रहे थे, जब प्रज्ञान रोवर को ले जाने वाले...

बांग्लादेश के चुनावी माहौल में यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की हाल ही में हुई बैठक यूरोपीय मूल्यों पर तमाम सवाल खड़े कर रही है और बांग्लादेश में जल्द होने वाले चुनाव के संदर्भ में ये बैठक आक्रोश का एक गंभीर कारण बन गई है। बांग्लादेश में इस समय जनता का तवा गर्म है, जिसपर यहां के तमाम राजनीतिक दल...

भारतीय सेना ने करगिल विजय दिवस समारोह की 25वीं वर्षगांठ पर 'बैटल ऑफ माइंड्स' प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है, जिसका उद्देश्य ज्ञान को बढ़ावा देना और युवाओं को इस दिशा में सशक्त बनाना है। दिल्ली छावनी क्षेत्र में मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम की घोषणा की गई। करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस शौर्य,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पांच साल की अवधि यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 से वित्तीय वर्ष 2027-28 केलिए 13000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय केसाथ नई योजना 'पीएम विश्वकर्मा योजना' को मंजूरी दे दी है। योजना का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा या अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों...

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सदन के आठ सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसदीय प्रतिनिधिमंडल में प्रतिनिधि इंडिया कॉकस के डेमोक्रेटिक सह अध्यक्ष रो खन्ना, इंडिया कॉकस के रिपब्लिकन सह अध्यक्ष माइक वाल्ट्ज, प्रतिनिधि कैट कैममैक एड केस, प्रतिनिधि डेबोरा...

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी सरकार में आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विभिन्न खेल विधाओं में भारत को गौरवांवित करने वाले खिलाड़ियों को शामिल करने वाली भारत के राष्ट्रगान की एक प्रस्तुति का शुभारंभ किया। गौरतलब हैकि गौरवांवित और प्रतिभाशाली इंडियन ऑयल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपनी सरकार का रिर्पोट कार्ड और रोडमैप प्रस्तुत करते हुए भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ लड़ाई तेज करने का ऐलान किया और कहाकि लोग मुझसे नाराज़ हो सकते हैं, लेकिन मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना है, जबकि परिवारवादी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में सभी देश और विदेश में रह रहे भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहाकि यह दिन हमसब केलिए गौरवपूर्ण और पावन है, चारों ओर आज़ादी के उत्सव का वातावरण देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता है और यह गर्व की...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान केतहत आज नई दिल्ली आवास पर तिरंगा फहराया और तिरंगे केसाथ अपनी सेल्फी भी साझा की। अपने ट्वीट्स में अमित शाह ने कहाकि स्वतंत्रता दिवस से पहले आकाश में फहराते करोड़ों तिरंगे भारत को फिरसे महान बनाने की देश की संयुक्त इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं।...

भारत आज़ादी के उत्सव से सराबोर है और देशभर में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 10वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र...