
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज 'ह्यूमन फैक्टर्स इंजीनियरिंग इन मिलिट्री प्लेटफॉर्म' पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की दिल्ली स्थित प्रयोगशाला डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज ने किया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने अपने संबोधन...

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन के 'साझी बौद्ध विरासत' पर दो दिनी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में समारोहपूर्वक उद्घाटन हुआ, जिसमें एससीओ राष्ट्रों केसाथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी,...

बेंगलुरु। भारतीय वायुसेना के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन-3 के तेजस विमानों पर पावर टेक ऑफ शाफ्ट का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया गया। पीटीओ शाफ्ट को चेन्नई में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के कॉम्बैट वाहन रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने स्वदेशी रूपसे डिजाइन और विकसित किया है। पीटीओ शाफ्ट,...

भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के समुद्र तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर में बहुत कम दूरी की वायु प्रणाली (वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम) मिसाइल से उच्चगति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्यों के विरुद्ध एक भूमि आधारित मानव वहनीय प्रक्षेपक से विमान के पास आने और उसके पीछे हटने की नकल करते हुए लगातार...

सीतापुर। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' के बहुजन समाज केलिए साल के 365 दिन चलने वाले लक्ष्य गांव-गांव की ओर, घर-घर भीम चर्चा जैसे जागरुकता अभियान बहुजन समाज के वरिष्ठजन, युवक-युवतियों, बालक-बालिकाओं, बच्चों को शिक्षा, सम्मान, अधिकार, विकास एवं समृद्धि केलिए और किसीभी प्रकार के प्रलोभन, अंधविश्वास एवं नशे को त्यागने एवं इससे...

लखनऊ। अवध अग्निहोत्र संघ ने हनुमंत धाम नए हनुमान मंदिर हज़रतगंज के प्रांगण में मासिक अग्निहोत्र श्रृंखला के अंर्तगत सूर्यास्त के निश्चित समय पर सामूहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें 11 पात्रों में अग्निहोत्रकर्ताओं ने स्वयं अग्निहोत्र करके इसके महत्व को मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं तक पहुंचाया। उल्लेखनीय हैकि...

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज राष्ट्रीय अभिलेखागार के 133वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली में 'महिलाएं और राष्ट्र निर्माण: 1857 से गणतंत्र तक' विषय पर अभिलेखीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अर्जुनराम मेघवाल ने इस अवसर पर कहाकि स्वतंत्रता संग्राम में...

नई दिल्ली। रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, उनका साउथ ब्लॉक लॉन में एक प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करके स्वागत किया गया। इस दौरान वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार केसाथ भेंटवार्ता की। दोनों नौसेना प्रमुखों ने...

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान में दो बाघों को छोड़े जाने पर सिलसिलेवार ट्वीट की जानकारी दी है, जिसमें बताया गया हैकि बांधवगढ़ से एक मादा बाघ...

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना केलिए छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद हेतु करीब 667 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड केसाथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस विमान का उपयोग भारतीय वायुसेना रूट परिवहन की गतिविधियों और संचार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति केलिए करती है। इसके अलावा इनका...

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा हैकि भारत और ऑस्ट्रेलिया केबीच हस्ताक्षरित आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता एक रूपांतरकारी समझौता है, जो व्यापार एवं निवेश में संभावना के अगले स्तर को खोलेगा। वह मुंबई में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत आनेवाले ऑस्ट्रेलियाई...

पणजी। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 23वें पांच दिवसीय राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन का शुभारंभ किया, जिसमें केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली चर्चा के एक सटीक प्लेटफॉर्म...

अयोध्या। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्र ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीरामलला मंदिर क्षेत्र का दौरा किया और कहाकि यह आधुनिककाल का सबसे भव्य मंदिर होगा। उन्होंने कहाकि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से उत्तर प्रदेश में विकास और रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहाकि श्रीराम...

नई दिल्ली। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति और हिंदी आचार्य प्रोफेसर अशोक सिंह ने विश्व पुस्तक मेले में निबंध संग्रह 'आधी आबादी के किस्से' के लोकार्पण समारोह में कहा हैकि हिंदी में सभी गद्य विधाओं में निबंध सबसे पुरानी और लोकप्रिय विधा है और भारतेंदु हरिश्चंद्र काल से हमारे समय तक निबंध लिखने और पढ़ने...

चेन्नई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्र समुदाय का अपने प्रेरक संबोधन के जरिए लीक से हटकर सोचने और देशकी विकासात्मक चुनौतियों केलिए अभिनव समाधान खोजने का आह्वान किया है। उन्होंने छात्रों को '2047 में भारत की नियति को आकार देने वाले योद्धा' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहाकि आजादी के 75वें वर्ष के इस अमृतकाल में शिक्षकों...

लखनऊ। भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की गोसाईंगंज लखनऊ की टीम ने लक्ष्य गांव-गांव की ओर अभियान के तहत गोसाईंगंज क्षेत्र के गांव मिहीलाल खेड़ा में कैडर कैंप लगाया, जिसमें कई गांव के बहुजन समाज के लोगों, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बहुजन समाज से कहाकि इतिहास के पन्ने पलटने लगोगे तो अपने को गुलाम...

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अपनी प्रयोगशालाओं एवं प्रतिष्ठानों में व्याख्यानों और ओपन हाउस गतिविधियों के जरिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। नई दिल्ली में डीआरडीओ भवन में रक्षा विज्ञान फोरम ने एक विशेष समारोह आयोजित किया, जिसकी रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ समीर...

हैदराबाद। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नारियल विकास बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय के सहयोग से हैदराबाद में नारियल उत्पादों के व्यापार और विपणन पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसका उद्घाटन नारियल विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी नडेंदला...

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन तथा परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने मौसम पूर्वानुमान में भारत और ब्रिटेन केबीच सहयोग संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नई दिल्ली में चौथी मौसम एवं जलवायु विज्ञान...

नई दिल्ली। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस ने भारत-डेनमार्क की समृद्ध चांदी की विरासत की झलक पेश करने वाली 'भारत एवं डेनमार्क की रजत धरोहर' नामक विशेष प्रदर्शनी का राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में भारत की विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी,...