
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा केलिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले एक वक्तव्य जारी करके उन्होंने इन यात्राओं की जानकारी देते हुए बताया हैकि वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी अध्यक्षता केतहत जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा...

मुंबई। भारतीय नौसेना के कलावरी क्लास प्रोजेक्ट-75 यार्ड 11880 की छठी पनडुब्बी वाघशीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। पनडुब्बी को 20 अप्रैल को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से समुद्र में उतारा गया था। वाघशीर पनडुब्बी को परीक्षणों के पूरा होने केबाद वर्ष 2024 की शुरुआत में...

भुवनेश्वर। केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने जी20 संस्कृति कार्य समूह केसाथ भुवनेश्वर में आयोजित विचार-विमर्श सत्र में भाग लिया और मीडिया से बातचीत में अमृतकाल में अर्थात अबसे 25 वर्ष बाद भारत को और अधिक समृद्धि की ऊंचाइयों पर लेजाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा को दोहराते हुए कहाकि...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली में रॉयल बंगाल बाघिन ने 16 जनवरी 2005 केबाद पहलीबार शावकों को जन्म दिया है। रॉयल बंगाल बाघिन सिद्धि ने 4 मई 2023 को पांच शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो शावक जीवित और तीन मृत पैदा हुए थे। वर्तमान समय में दो शावक अपनी मां के संरक्षण में हैं, पूरी तरह से भोजन केलिए अपनी मां पर निर्भर...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में शांति बहाल करने केलिए उठाए गए कदमों की समीक्षा केलिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, राज्य के मैतेई, कुकी समुदाय के प्रतिनिधियों और अन्य पक्षों केसाथ राजधानी नई दिल्ली में कई बैठकें कीं। बैठकों में केंद्रीय गृहमंत्री ने मणिपुर में शांति बहाल करने केलिए किए...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों केलिए आज नई दिल्ली में प्राइड और आईसीपीएस के आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग संबंधी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया। अमित शाह ने कहाकि विधायी मसौदा हमारे लोकतंत्र का बहुत...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में 'जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति' विषय पर प्रदर्शनी देखी, जिसका आयोजन प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड के उपलक्ष्य में किया गया है। प्रदर्शनी में भारत की कलात्मक विविधता का प्रदर्शन किया गया है और यह...

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने हज यात्रा 2023 केलिए सऊदी अरब में हज यात्रियों की सुविधा हेतु चुने गए प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आज अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इसका आयोजन नई दिल्ली...

सियानोकविले (कंबोडिया)। भारतीय नौसेना की आसियान देशों में तैनाती के एक हिस्से के रूपमें भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली और सतपुड़ा रियर एडमिरल गुरुचरण सिंह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट की कमान केतहत 14 मई तक केलिए सियानोकविले कंबोडिया पहुंच चुके हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों का यह विशेष दौरा कंबोडिया केसाथ भारत...

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद केबीच एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने और सहयोग करने केलिए एक समझौता हुआ है, जो आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग करते हुए साक्ष्य का सृजन करने केलिए उच्च प्रभाव अनुसंधान को बढ़ावा देने केलिए स्वास्थ्य देखभाल में राष्ट्रीय महत्व के चिन्हित क्षेत्रों...

नई दिल्ली। भारतीय डाक ने कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और तृप्ता टेक्नोलॉजीज केसाथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 'भारत ई-मार्ट' नामक एक पोर्टल के संचालन की सुविधा प्रदान करता है, व्यापारियों के परिसर से प्रेषित वस्तुओं के पिकअप की सुविधा प्रदान करेगा और देशभर में वस्तुओं को दरवाजे पर वितरण सुनिश्चित...

मसूरी। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय सहित और भी कई विभागों में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि प्रौद्योगिकी प्रेरित गवर्नेंस मोदी सरकार के 9 वर्ष की पहचान है। उन्होंने मसूरी में लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों केलिए मध्य कैरियर प्रशिक्षण...

कूनो (मध्यप्रदेश)। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर एक विशेषज्ञ टीम ने राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया और प्रोजेक्ट चीता की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। विशेषज्ञ दल में एड्रियन टॉरडिफ पशु चिकित्सा वन्यजीव विशेषज्ञ पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय प्रिटोरिया विश्वविद्यालय दक्षिण अफ्रीका, विन्सेंट वैन डैन...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में बांग्लादेश के लोक सेवकों के 58वें बैच का प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम पूरा हो चुका है, जिसमें 45 अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। लोक सेवकों ने भारत में नागरिक केंद्रित सार्वजनिक नीति और सुशासन से सबक सीखे। यह कार्यक्रम नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार को लेकर प्रभावी लोक...

पुणे। सीमा सड़क संगठन ने देशभर में अपनी सभी टुकड़ियों में कल अपना 64वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य समारोह 'मुख्य अभियंता और उपकरण प्रबंधन सम्मेलन' पुणे के बीआरओ स्कूल और केंद्र में हुआ, जिसमें रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बीआरओ तकनीकी प्रशिक्षण परिसर और एक ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं से...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कई केंद्रीय विभागों के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि भारत प्रौद्योगिकी आधारित मधुमेह देखभाल का नेतृत्व करने केलिए तैयार है। डॉ जितेंद्र सिंह, जो स्वयं भी एक प्रसिद्ध डायबेटोलॉजिस्ट और प्रोफेसर हैं, ने 'डायबिटीज टेक्नोलॉजी एंड थेरेप्यूटिक्स 2023' की तीन दिवसीय विश्व...

मुंबई। मुंबई के मानद विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान का 6 मई को चौसठवां दीक्षांत समारोह मनाया गया, जिसमें 199 छात्रों को डिग्री डिप्लोमा प्रदान किए गए। छात्रों के अनुसंधान और अकादमिक कार्यों में उत्कृष्टता की सराहना भी की गई और उन्हें उनकी उपलब्धियों केलिए स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित...

लखनऊ। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केसाथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश-2022 के आधिकारिक लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी को लॉंच किया। अनुराग ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप...

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने वैशाख बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और भक्तिभाव केसाथ मनाई एवं हिमालयी बौद्ध सांस्कृतिक संघ के समन्वय से राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। संग्रहालय में ही पवित्र बुद्ध से जुड़े स्मृतिचिन्ह रखे हुए हैं। संस्कृति और विदेश मामलों की राज्यमंत्री...

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा हैकि भारत-अमेरिका भागीदारी 21वीं सदी का एक निर्णायक क्षण है। उन्होंने 'चलें साथ-साथ : हम साथ-साथ चलते हैं' के आदर्श वाक्य को दोहराया, जो इस भागीदारी की गहराई को दर्शाता करता है। उन्होंने नई दिल्ली में भारत की 31वीं...