सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अपना औद्योगिक साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा जेपी एसोसिएट्स आस्था को नेस्तानाबूद करने पर लगा है। मायावती सरकार की सरपरस्ती में कम्पनी ऐतिहासिक दुअरा घाटी की गुफाओं पर बुलड़ोजर चला रही है। नतीजतन समूचे सोनभद्र में जबर्दस्त आक्रोश का माहौल है।जेपी एसोसिएट की इस करतूत के खिलाफ हजारों की संख्या में हिन्दू नागरिक...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मूल्यवर्द्घित कर (वैट) की वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार के दोहरे प्रयासों के बावजूद विभिन्न निर्यात संवर्धन संगठनों ने दावा किया है, कि राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग ने अभी तक बकाया राशि वापस नहीं की है। विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र किए गए आंकड़ों के मुताबिक यह राशि करीब चार सौ करोड़ रुपये है। उदाहरण के लिए चमड़ा क्षेत्र में...
अहमदाबाद। गुजरात में टाटा मोटर्स की लखटकिया कार नैनो आने के बाद अब नैनो सिटी की स्थापना की जाएगी। हॉटमेल के निर्माता सबीर भाटिया करीब तीस हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ ढोलेरा के नजदीक नैनो सिटी की स्थापना करेंगे। नैनो सिटी की स्थापना के लिए आरजू के संस्थापक योगेश पटेल के साथ करार किया गया है। नैनोसिटी का निर्माण आठ हजार एकड़ में फैले क्षेत्र में किया जाएगा जहां...
नई दिल्ली। मिस्र सरकार ने जनवरी 2009 में सूती धागे, सूती कपड़े और चीनी पर सीआईएफ का जो 25 प्रतिशत एहतियाती शुल्क लगा दिया था उसे मिस्र ने हटा लिया है जिसके लिए भारत ने मिस्र सराहना की है। उल्लेखनीय है कि मिस्र ने प्रति किलो सूती कपड़े पर न्यूनतम आधा डॉलर, और प्रतिकिलो संसाधित चीनी पर न्यूनतम एक डॉलर शुल्क लगाया था। इसकी खबर मिलते ही भारत सरकार ने इस शुल्क को चुनौती दी,...
मुंबई। पिछला साल जिस तरह इक्विटी फंडों के निवेशकों के लिए निराशाजनक रहा है, जिसमें फंडों से मिलने वाला रिटर्न ऋणात्मक ही रहा। चाहे निवेश एक मुश्त तौर पर किया गया हो या योजनाबद्ध निवेश के रूप में, इसे धैर्य के साथ ही लेना होगा। दुनिया में जारी मंदी के दौर में अब सवाल यह है कि यह साल निवेशकों के लिए कैसा रहेगा? क्या उनके घाटे की भरपाई हो पाएगी? आइए, विभिन्न विशेषज्ञों से...
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले पांच महीनों में चार बार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। बैंक ने खासकर नकदी संकट को कुछ हद तक कम किए जाने के लिए ये घोषणाएं कीं। इन कटौतियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को दरें घटाए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उदाहरण के लिए, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने हाल में ही अपनी आवास ऋण दर को एक साल के लिए 8 फीसदी तय कर दिया है जोकि...
जालंधर। वैश्वीकरण ने भले ही कई उद्योगों को कारोबार में विस्तार के अवसर दिए हों और इससे कंपनियों का मुनाफा भी बढ़ा हो, पर कुटीर और लघु उद्योगों पर इसकी जबरदस्त मार पड़ी है। खासतौर पर जालंधर के नकोदर में दरी बुनने का कारोबार नई मशीनों और तकनीकों के आने के कारण बंद होने के कगार पर पहुंच चुका है। एक समय यहां की हाथ से बुनी हुई दरियां देश भर में मशहूर हुआ करती थीं, पर मशीनीकरण...
पिछली बार टाटा स्टील के राजस्व में वर्ष 2001 और 2002 में गिरावट दर्ज की गई थी। इसकी वजह थी, वैश्विक मांग में कमी और स्टील की कीमतों में भारी गिरावट। हालांकि वर्ष 2003 में स्थिति में सुधार हुआ और कंपनी के मुनाफे और बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि यह प्रक्रिया एक बार फिर दोहराई जा सकती है। हाल में रेटिंग एजेंसी मूडीज ने टाटा स्टील के...
नई दिल्ली। अगर आपको इस सबूत की दरकार हो कि आर्थिक कानून बनाने और उसे लागू करने में सरकार कितनी धीमी गति से काम करती है तो प्रतिस्पर्धा कानून 2002 से बेहतर उदाहरण आपको नहीं मिल सकता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का विचार था कि एक ऐसा स्वतंत्र निकाय होना चाहिए जो बाजार में प्रतिस्पर्धा पर बुरा असर डालने वाले क्रियाकलापों पर रोक लगा सके और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...
मिर्जापुर/सोनभद्र। ऑस्कर पुरस्कार पाने वाली लघु फिल्म स्माइल पिंकी की असली नायिका पिंकी को नाम तो मिला, परिवार का नाम भी ऊँचा हुआ और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर से एक कलाई घड़ी इनाम स्वरूप मिली। दुनिया में शोहरत पाई पिंकी के लिए आप यह भी सोच रहे होंगे कि यह बालिका रातों-रात करोड़पति हो गई है।...
मुंबई। गजनी ने सौ दिन तो पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर दर्शक समुदाय से बहुत प्रश्न भी आ रहे हैं। हाल ही में अमरीका में भारतीय मूल के एक इंजीनियर ने अपने दो बच्चे अपनी पत्नी, पत्नी के भाई, भाई की पत्नी और उनकी एक बच्ची को गोलियों से भून डाला और साथ ही खुद को भी गोली मार ली। उसकी पत्नी को छोड़कर...
भारतीयन्याय व्यवस्था का आधार अदालत में मुकदमे की स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनवाई है, लेकिन सवाल उठता है कि यदि हमलावर या आरोपी विदेशी नागरिक हो और उसने बहुत सुनियोजित तरीके से देश की संप्रभुता पर हमला किया हो तो क्या उसे भी देश के नागरिकों के समान ही अधिकार प्राप्त हैं? इसके जवाब हां और नहीं, दोनों ही...
काठमांडू।कमल दहल प्रचंड सरकार ने नेपाल के शाही महल नारायणहिती को संग्रहालय तो बना ही दिया है लेकिन कहते हैं कि अभी तक इस राजमहल में ही रह रहीं नेपाल की 81 वर्षीय पूर्व राजमाता रत्ना ने अब यहां से जाने की इच्छा जताई है। कभी यह राजमहल इस राज परिवार के लिए शांति सुख और वैभव का प्रतीक हुआ करता था। इसमें राजमाता के न रहने की इच्छा प्रकट करने के बाद नेपाल में उनके शुभचिंतकों...
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के विवेक कुंदरा को व्हाइट हाउस में संघीय मुख्य सूचना अधिकारी सीआईओ बनाया है। ओबामा ने कहा कि बतौर सीआईओ विवेक कुंदरा हमारी सरकार के बेहतर संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। तकनीकी क्षेत्र में उनका गहरा अनुभव सरकारी कामकाज में लागत कम करने में...
लंदन।ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स हमेशा अपने लिबास और अंदाज के कारण सुर्खियों और लोकप्रियता में आगे चलते रहे हैं । पुरुषों से जुड़ी फैशन जगत की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका ‘स्क्वायर’ ने ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस राजकुमार चार्ल्स को विश्व के सबसे सुरुचिपूर्ण लिबास पहनने वाले पुरुष के रूप में चुना है।इस...
काठमांडू। विश्व विख्यात एवरेस्ट की चोटी और हिमालय के विहंगम दृश्यों की अलौकिक छटा से सम़द्घशाली नेपाललोकतंत्र का सपना देखते-देखते विघटनके रास्ते पर चल पड़ा है। भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदू राष्ट्र के रूप में नेपाल अपनी भाषा, संस्कृति, पहनावे और आध्यात्म की अलग ही पहचान रखता है। इसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन और भारत के सहयोग पर आधारित है। भगवान शिव के प्रसिद्घ पशुपति...
काठमांडू। नेपाल में आखिर वही हुआ जिसकी कि शुरू से ही आशंका व्यक्त की जा रही थी। नेपाल के प्रधानमंत्री कमल दहल प्रचंड को अपनी विध्वंसकारी रणनीतियों की कीमत चुकानी पड़ी है। आज न उनके साथ सेना है, न सहयोगी दल और न उनका सर्वोच्च महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री का पद रहा। प्रचंड का प्रमुख आका चीन भी हाथ खड़े कर...
काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में पुजारियों की नियुक्ति को लेकर चला आ रहा विवाद अभी थमा भी नहीं है कि नेपाल में ‘देवी कुमारी’ की पूजा रोक देने से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। नेपाल के इतिहास में पहली बार देवी कुमारी की पूजा रोकी गई है।हिन्दू और बौद्ध...
अभी पिछले दिनों भाजपा के पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी की वेबसाइट लांच हुई है, काफी धूम-धड़ाके के साथ। देश-दुनिया में, अलग-अलग माध्यमों से इसका जबरदस्त प्रचार भी किया जा रहा है। आडवाणी को शहरी मतदाताओं और युवाओं में लोकप्रिय बनाने के लिए। उनके ही अंदाज में। उनके ही माध्यम से। और खासकर, यह सारी कवायद इस आम चुनाव को लेकर चलाई जा रही है, ताकि जनता के दरबार में आडवाणी की...

मध्य प्रदेश

















