
रायपुर। मॉरीशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ ने भारत में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक संस्था सृजन सम्मान के विश्वभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार, साहित्यकारों के सम्मान को हिंदी की बड़ी सेवा बताते हुए संस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है और कहा है कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाओं में सम्मिलित करने...

माउंट आबू। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय शांति वन में विजन एण्ड वैल्यूज फॉर ए न्यू सोशल ऑर्डर विषय पर नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें मीडिया की जिम्मेदारियों पर गहन विचार विमर्श के साथ यह अपेक्षा की गई कि मीडिया समाज देश और सत्ता के बीच में सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन दे क्योंकि...

लखनऊ। गुजरात फॉयल्स लिमिटेड ने बाज़ार में अपनी पैठ और मजबूत बनाने और इसका श्रेय अपने डीलरों को देने के उद्देश्य से बुधवार को दयाल पैराडाइज्ड गोमती नगर में डीलर्स मीट का आयोजन किया जिसमें गुजरात फॉयल्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिशासी विमल कुमार सोमानी, डायरेक्टर गोविंद शाह और जनरल मैनेजर अमलजी सहाय ने मौजूद रहकर...
कोयंबत्तूर। कोयंबत्तूर, जिसका संक्षिप्त नाम कोवै भी है, तमिलनाडु का दूसरा खूबसूरत और एक बड़ा नगर है। सुहावना मौसम और महकती हुई मोगरे की खुशबू यहां के वातावरण को और ज्यादा हसीन बनाती है। नोय्यल नदी के किनारे और सिरुवाणी बांध पश्चमी पर्वतीय प्रदेश के पास वस्त्र इंजीनियरी, ऑटोमोबाइल उद्योग और चिकित्सा सेवाओं का भी केंद्र है कोयंबत्तूर। इसे मेनचेस्टर ऑफ साउथ इंडिया...

भोपाल।पत्रकारिता सदैव मिशन है, यह कभी प्रोफेशन नही बन सकती, रोटी कभी राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती, मीडिया के हर दौर में लोकतंत्र की पहरेदारी का कार्य अनवरत जारी रहा है। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार एवं सांसद प्रभात झा का, जो भोपाल में वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी की पुस्तक ‘मीडिया: नया दौर नई चुनौतियां’...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रचनाकारों की संस्था, प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान ने देश के उभरते हुए कवियों, लेखकों, निबंधकारों, कथाकारों, लघुकथाकारों, ब्लॉगरों को देश के विशिष्ट और वरिष्ठ रचनाकारों से साहित्य के मूलभूत सिद्धातों, विधागत विशेषताओं, परंपरा, विकास और समकालीन प्रवृत्तियों से परिचित कराने,...
काठमांडू। भारत से कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर आए 41 तीर्थ यात्रियों को नेपाल-तिब्बत सीमा से सुरक्षित निकाल लिया गया है। खराब मौसम की वजह से करीब एक सप्ताह से तीर्थयात्री फंसे हुए थे। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह तीर्थयात्रियों का एक समूह कैलाश-मानसरोवर की यात्रा से लौट रहा था, यात्री समूह उसी समय मौसम खराब हो जाने के कारण तिब्बती सीमा के तकलाकोट...

नयी दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव और सांसद राहुल गांधी ने विश्व चैंपियन पहलवान सुशील कुमार और उनके गुरू द्रोणाचार्य अवार्डी सतपाल से दस जनपथ पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सुशील पहलवान से विश्व चैंपियनशिप के उनके मुकाबलों के बारे में जानकारी ली और अक्टूबर में होने वाले...
नई दिल्ली। दूरस्थ शिक्षा में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की अपनी पहल के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ‘इग्नू’ ने मंगलवार को नोकिया फोन के ‘ओवी लाइफ टूल्स’ के जरिए इंग्लिश का एक सर्टिफिकेट कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इग्नू के उपाध्यक्ष वीएन राजशेखरन पिल्लई ने बताया कि शुरूआत में महाराष्ट्र के छह जिलों में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। छह महीने तक लोगों की...

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सेब के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। सड़कों की हालत खराब हो गई है, इस वजह से सेब की ढुलाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। कोटखाई शहर के प्रमुख सेब उत्पादक संजय चौहान ने बताया कि ऊपरी शिमला के विभिन्न हिस्सों में सेब से लदे हजारों ट्रक फंसे...
नयी दिल्ली। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोडे गये 7.44 लाख क्यूसेक पानी के दिल्ली पहुंचने पर यमुना नदी में बाढ़ से राजधानी की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। यमुना में जलस्तर के बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है इस तरह यमुना के खतरे के निशान से लगभग ढाई मीटर ऊपर पहुंच जाने और उससे तबाही होने का अनुमान है।यमुना इस समय पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर के पुराने लोहे...

एक ख़ुशामद का मिरे होठों पे, अफ़साना नहीं आया।मुझे सच को कभी भी झूठ बतलाना नहीं आया।हुनर अपना कभी मैंने, कहीं गिरवी नहीं रक्खा,इसी कारण मेरी झोली में नज़राना नहीं आया।भले ही मुफ़लिसी के दौर में फ़ाक़े किये मैंने, मगर मुझको कभी भी हाथ...
लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय लखनऊ में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। इसमें 13 और 14 सितंबर को राजभाषा पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें हिन्दी भाषी कार्मिकों ने निबंध टिप्पणी और मसौदा लेखन प्रतियोगिता में और अहिन्दी भाषी कार्मिकों ने राजभाषा प्रश्न मंच एवं हिन्दी.अंग्रेजी शब्द कोश में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता...
पोर्ट ब्लेयर। भारत के सुदूर दक्षिणी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में निदेशक डाक सेवा एवं वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार यादव ने कहा है कि हिंदी ने बदलती परिस्थितियों में अपने को काफी परिवर्तित किया है। विज्ञान-प्रौद्योगिकी से लेकर तमाम विषयों पर हिंदी की किताबें अब उपलब्ध हैं, पत्र-पत्रिकाओं का प्रचलन बढ़ा है, इंटरनेट पर हिंदी की बेबसाइटों और ब्लॉग में बढ़ोत्तरी हो...

लंदन। 'साहिर लुधियानवी मूलतः एक रोमांटिक कवि थे। प्रेम में बार-बार मिली असफलता ने उनके व्यक्तित्व पर कुछ ऐसे निशान छोड़े जिसके नीचे उनके जीवन के अन्य दुःख दब कर रह गये। अपनी प्रेमिका की झुकी आखों के सामने बैठ साहिर उससे मासूम सवाल कर बैठते हैं- 'प्यार पर बस तो नहीं है मेरा लेकिन फिर भी, तू बता दे कि तुझे प्यार...

लंदन। लन्दन के नेहरू केंद्र में दीपों से जगमगाते सभास्थल में डॉ लक्ष्मीशंकर बाजपेई को अंतर्राष्ट्रीय वातायन कविता सम्मान– 2110 से सम्मानित किया गया। डॉ सत्येन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में ब्रिटेन की बैरोनेस श्रीला फ़्लैदर और भारत के वरिष्ठ राजनेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने डॉ बाजपेई...

बरेली। इफको के तकनीकी निदेशक केएल सिंह के नेतृत्व में इफको किसान सेवा केंद्र परिसर में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से कहा कि वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं जिन्हें नष्ट नहीं होने देना चाहिए- हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे ज्यादा से...
आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे परियोजना की भूमि के लिए पिछले एक सप्ताह में 55 किसानों ने 22 हैक्टअर जमीन का करार किया है और इसके एवज में उन्हें निरन्तर भुगतान भी दिया जा रहा है। रविवार को किसानों को 48 लाख 4 हजार रुपये के 9 चैक दिये गये। प्रशासन का दावा है कि भूमि की नयी दरों के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाया है और किसान स्वेच्छा से करार के लिए आगे आ रहे हैं। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि...

गांधीजी पर फिल्मपोर्टब्लेयर। आइलैंड फिल्म प्रोडक्शन की गांधीजी पर आधारित एक हिन्दी फिल्म का पोर्टब्लेयर शुभारम्भ में हुआ। फिल्म की कथा, निर्माण एवं निर्देशन नरेश चन्द्र लाल का है। कई राष्ट्रीय पुरस्कारों के से सम्मानित नरेश चन्द्र लाल की अंडमान आधारित 'अमृत जल' फिल्म भी काफी चर्चा में रही है। अंडमान-निकोबार द्वीप...

लखनऊ। सुमंगलम परिवार की 'योजना पंचभूत सुमंगलम अनुष्ठान' की बैठक सुमंगलम कार्यालय पर हुई जिसमें सुमंगलम के महासचिव राजकुमार ने पिछले पांच वर्ष की उपलब्धियों और पूर्व में तय किये गए लक्ष्यों की पूर्णता के बारे में जानकारी दी। तय किया गया कि संस्था कौन- कौन से कार्य 2012 से 2015तक करेगी। लक्ष्यों की भावी रूपरेखा तैयार की...