नई दिल्ली। मोजांबीक गणराज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अरमंडो इनरोगा ने बुधवार को सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट की। इस बैठक के दौरान मोजांबीक के मंत्री के साथ गजेडा के महानिदेशक डेनिलो नाला, आईपीईएमई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओडेट मॉनलेन सांबा और अन्य अधिकारी भी थे। भारत के उद्यम मंत्री वीरभद्र सिंह ने भारत यात्रा पर आये...
मुंबई। गोरेगांव (वेस्ट) में सुंदर नगर के 'खेतान इंटरनेशनल स्कूल' में संस्कार भारती (कोकण प्रांत) के गोरेगांव समिति ने एक कार्यक्रम रखा। इसमें संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदत्त और राष्ट्रीय सह महामंत्री रविंद्र भारती की 'चित्रपट समिति' का गठन किया गया। एक हिंदी नाटक का मंथन भी किया गया जो कि मोहनजोदड़ो पर आधारित था। इसमें चर्चित फिल्म 'लाहौर' के अभिनेता आनाहाद...
नई दिल्ली। मोजांबीक गणराज्य की खनिज संसाधन मंत्री एस्परंका लॉरिंडा बियास के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने खान मंत्रालय के सचिव एस विजय कुमार से भेंट की। उन्होंने भारत और मोजांबीक के बीच भू-विज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श किया।इससे...
नई दिल्ली। मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना और लेखिका कुमारी लीला सेमसन को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक अप्रैल 2011 से लेकर वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगी। वर्तमान में वह शास्त्रीय कला संस्थान, कलाक्षेत्र की निदेशक हैं। कुमारी सेमसन संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष भी हैं।...
अल्मोड़ा। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान अल्मोड़ा की द्वितीय बीडी पांडे स्मृति व्याख्यान माला में कहा है कि सेवा, शिक्षा और पर्यावरण ये तीनों ही किसी राज्य को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर करते हुए उसे नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे इस प्रकार नवोदित राज्य...
देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर ने मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक 'सफलता के अचूक मंत्र' के बांग्ला अनुवाद का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बारिन...
देहरादून।मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार रोड स्थित पुराना कारागार परिसर में राजकीय दून मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दून मेडिकल कालेज को आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ करने की कोशिश की जाएगी। दून एवं कोरोनेशन चिकित्सालयों...
देहरादून। उत्तराखंड में अटल खाद्यान्न योजना के तहत बीपीएल और एपीएल परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने में कार्यरत सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाभांश को 6 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 18 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसके साथ ही आंतरिक गोदाम से सस्ते गल्ले की दुकानों तक होने वाले वास्तविक परिवहन व्यय का भुगतान राज्य सरकार वहन किया करेगी। खाद्य सचिव डॉ...
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री नाओतो केन ने उनके देश में आए भूकंप और सुनामी के परिणामस्वरूप भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके संवेदना संदेश और 25,000 कंबल देने के लिए भारत के प्रस्ताव पर धन्यवाद दिया है। मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि संसद में उनके भाषण में उन्होंने सहानुभूति का अनुभव किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत, जापान की...
नई दिल्ली। सिंगापुर की नौसेना और भारत की नौसेना ने 18 से 25 मार्च तक परस्पर वार्षिक युद्ध अभ्यास किया। इस बार नौसेना अभ्यास का आयोजक सिंगापुर है। दोनों देशों के बीच 1994 से नौसेना अभ्यास किया जा रहा है। इसके दौरान समुद्री बेस पर अभ्यास किया जाता है जो चांगी नौसेना बेस पर पहले ही हो चुका है जबकि समुद्री चरण का अभ्यास दक्षिणी चीन सागर में अब हुआ है। नौसेना...
नई दिल्ली। योजना आयोग ने वर्ष 2011-12 के लिए त्रिपुरा की वार्षिक योजना को मंजूरी दे दी है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की बैठक के दौरान राज्य की 1950 करोड़ रुपए की वार्षिक योजना को स्वीकृति दी गई। अहलुवालिया ने राज्य की प्रगति पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि त्रिपुरा ने पंचायती राज की संस्थाओं को...
पुणे। केंद्र सरकार ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे की समिति का तीन वर्ष की अवधि के लिए पुनर्गठन किया है। कार्यकाल 4 मार्च 2011 से प्रभावी होकर 3 साल तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार सईद मिर्जा को एफटीआईआई समिति का सभापति और इसकी प्रबंध परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारत सरकार ने एफटीआईआई समिति...
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि डॉ राम मनोहर लोहिया आज भी प्रासंगिक हैं, उनके चौखंबा राज और सप्तक्रांति के दर्शन से भारत में लोकतंत्र की मूल आत्मा को बचाया जा सकता है। लोकतंत्र और समाजवाद एक दूसरे के पर्याय हैं। डॉ लोहिया की इस विरासत को मुलायम सिंह यादव ही संभाल रहे...
सांची। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एएन अस्थाना का विश्व पर्यटन नगरी सांची में मंगलवार को आगमन हुआ। अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा एवं संरक्षा का जायजा लिया और सांची स्टेशन पर प्रबंधन की तारीफ की। रेलवे महाप्रबंधक के दौरे को ध्यान में रखते हुए काफी दिनों सें...
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा है कि भारतीय अर्थ व्यवस्था दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है, जबकि अनेक ऐसे देश हैं, जिनकी विकास दर या तो नकारात्मक है या बहुत नीचे गिर चुकी है, बहुत से ऐसे देश हैं जहां पर अनेक बैंक फेल हो चुके हैं, लेकिन हिंदुस्तान का, बैंकिंग नेटवर्क, मूल-भूत सुविधाओं के ताने-बाने, औद्योगिक, कृषि...
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने दून विश्वविद्यालय देहरादून की उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया जो कि राज्य में उच्च शिक्षा के प्रमुख मुद्दों और चुनौतियों पर गंभीर विचार विमर्श हेतु आहूत की गई थी। राज्यपाल जो सभी विश्वविद्यालयों...
लखनऊ। प्रॉमिस इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनालिटी डेवेलेपमेंट ने विश्व कठपुतली दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पपेट मेकिंग पेस्ट मटेरियल कार्यशाला का शानदार आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीसी गुप्ता ने कार्यशाला का उद्घाटन केक काट कर किया। डीसी गुप्ता ने संजय दत्त, पूजा बेदी, राहुल राय, ओमार अब्दुल्लाह जैसी कई प्रख्यात...
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त नलिन सूरी ने कथा यूके को हिंदी साहित्य एवं भाषा के प्रचार-प्रसार के लिये वर्ष 2010 का फ़्रेड्रिक पिंकॉट सम्मान प्रदान करते हुए उनके कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कथा यूके के महासचिव तेजेंद्र शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण करते हुए उच्चायोग को धन्यवाद दिया। उन्होंने...
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने विश्व वानिकी दिवस पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। इन प्रशिक्षु वन अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों, कठिनाईयों और उनके समाधान को उदाहरण सहित प्रस्तुत करने का यह एक अच्छा अवसर था। मार्ग्रेट...
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा की अध्यक्षता में राजभवन में उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें सैनिक पुनर्वास संस्था के वित्तीय वर्ष 2010-11 में कार्यकलापों, आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित कार्यक्रमों आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत पूर्व सैनिकों,...

मध्य प्रदेश

















