स्वतंत्र आवाज़
word map

बनारस विस्फोट के विरोध में मार्च

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में मंगलवार को गंगा आरती के समय हुये विस्फोट के विरोध में विधानसभा के सामने से शहीद स्मारक तक 'आतंकवाद विरोधी मार्च' निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मार्च में सम्मिलित होकर आतंकवाद विरोधी नारे लगाये, बाद में शहीद स्मारक पर सभा करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका।

वाराणसी में गंगा आरती के समय हुए विस्फोट से आक्रोशित लखनऊ महानगर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद विधान भवन के सामने से शहीद स्मारक के लिये आगे बढ़े। भाजपा कार्यकर्ता सोनिया गांधी मुर्दाबाद, मनमोहन सिंह मुर्दाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद, मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये जुलूस की शक्ल में शहीद स्मारक पहुंचे। शहीद स्मारक पर हुई सभा को संबोधित करते हुये नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि बनारस में हुआ विस्फोट केन्द्र और राज्य सरकार की आम जनमानस की सुरक्षा के प्रति लापरवाही का नतीजा है। केन्द्र और राज्य सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ही हिन्दुओं के कई धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले हुये हैं। विधायक सुरेश तिवारी ने बनारस विस्फोट की निन्दा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के खुफिया तंत्र की नाकामी के चलते ही निर्दोष व्यक्ति ऐसी घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।

विरोधी मार्च में विधायक विद्यासागर गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश दुबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अभिजात मिश्रा गौरव भाटिया प्रत्युसमणि त्रिपाठी, संजय शुक्ला, विनोद तिवारी अप्पू, संजय सिंह राठौर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष साकेत शर्मा विपिन अवस्थी, सुखदेव पाण्डेय, पार्षद संजय मिश्रा, कुमकुम राजपूत, राजकिशोर वर्मा, गणेश शुक्ला, अशोक केवट, पार्षद विजय गुप्ता, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, पीएन सिंह, नागेन्द्र सिंह, पार्षद सरोज कुमारी मोहम्मद नईम, राहुल मिश्रा गुरूप्रसाद गुप्ता आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]