स्वतंत्र आवाज़
word map

एनबीआरआई में गुलदाउदी और कोलियस प्रदर्शनी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

गुलदाउदी-guldaudi

लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 4 और 5 दिसम्बर को गुलदाउदी और कोलियस की प्रदर्शनी लग रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों के प्रदर्शकों की प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग वर्ग हैं। इस वर्ष पुष्प प्रतियोगिता में 23 रनिंग चैलेंज कप, शील्ड और ट्राफियों के अतिरिक्त 300 से अधिक अन्य पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। गुलदाउदी संवर्धन, उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में कटफ्लावर व्यापार की वृद्धि एवं लोगों में रूचि उत्पन्न करने में सहायक होगी। इस अवसर पर संस्थान ने गुलदाउदी और कोलियस के जर्मप्लाज्म संग्रह के प्रदर्शन के अतिरिक्त पुष्पकृषि के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास की प्रगति से लोगों का अवगत कराने के लिए संस्थान की कृषि प्रौद्योगिकी से विकसित किस्मों और प्रशिक्षण विधियों का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]