स्वतंत्र आवाज़
word map

दिल्ली में शाहनामा की प्रदर्शनी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

प्रदर्शनी-exhibition

नई दिल्ली। फारस की अनंत विरासत के शीर्षक से एक प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी के भारतीय राष्‍ट्रीय अभिलेखागार में किया गया जहां फारसी के मशहूर कवि फिरदौसी के काव्‍यग्रंथ शाहनामा के कुछ चुने हुए अध्‍यायों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय राष्‍ट्रीय अभिलेखागार और ईरान कल्‍चर हाउस ने संयुक्‍त रूप से किया। राजदूत सलमान हैदर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनएआई के महानिदेशक प्रोफेसर मुशीरूल हसन भी मौजूद थे। यह प्रदर्शनी 10 दिसंबर तक रोजाना 10 बजे सुबह से 5-30 बजे शाम तक जारी रहेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]