स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रतिभाशाली पीयूष की विविध शैलियां

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

पीयूष

गौतमबुद्ध नगर। आपको यूं ही समझ में नहीं आयेगा कि यह किताब किस भाषा शैली में लिखी हुई है, पर आप ज्यों ही शीशे के सामने पहुंचेंगे तो यह किताब खुद-ब-खुद बोलने लगेगी। सारे अक्षर सीधे नजर आएंगे, इस मिरर इमेज किताब को दादरी के पीयूष ने लिखा है। इस तरह के अनोखे लेखन में माहिर पीयूष की यह कला एशिया बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में भी दर्ज है। पीयूष मिरर इमेज की भाषा शैली में कई किताबें लिख चुके हैं।
पीयूष की पहली किताब भागवद गीता थी, जिसके सभी अठारह अध्यायों को उन्होंने मिरर इमेज शैली में लिखा। इसके अलावा दुर्गा सप्तसती छंद मिरर इमेज हिंदी और अंग्रेजी में लिखा है। रामायण का सुंदरकांड भी अवधी भाषा शैली में लिखा है, संस्कृत में आरती संग्रह लिखा है। मिरर इमेज शैली में हिंदी-अंग्रेजी और संस्कृत सभी पर पीयूष की बराबर पकड़ है।
अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीयूष बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। डिप्लोमा इंजीनियर पीयूष को गणित में भी महारत हासिल है। उन्होंने बीजगणित को बेस बनाकर एक किताब 'गणित एक अध्ययन' भी लिखी है, जिसमें पास्कल समीकरण पर एक नया समीकरण पेश किया है। पीयूष का कहना है कि पास्कल एक अनोखा और संपूर्ण त्रिभुज है, इसके अलावा एपी अधिकार एगंल और कई तरह के प्रमेय शामिल हैं। पीयूष एक कार्टूनिस्ट भी हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]