स्वतंत्र आवाज़
word map

शिव नारायण व्यास को कांस्य पदक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

शिव नारायण व्यास

बीकानेर। बीकानेर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी शिव नारायण व्यास ने कन्नूर (केरल) यूनिवर्सिटी की चार दिवसीय नेशनल यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। शिव नारायण व्यास ने स्वेकेयर में 255 किलोग्राम भार उठाकर इस पदक पर कब्जा जमाया है। व्यास 110 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए मात्र 5 किलोग्राम से सिल्वर पदक से वंचित रह गए। बीकानेर के विश्वविद्यालयी खेल इतिहास में यह पहला मौका है कि किसी खिलाड़ी ने यूनिवर्सिटी में इतना वजन उठाया है। शिव नारायण व्यास के इस कीर्तिमान पर उनके कोच नागेश सिंह चौहान और खेल जगत की कईं हस्तियों ने प्रसन्नता जताई है। शिव नारायण के पिता गोवर्धन व्यास ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर कहा कि शिव नारायण व्यास प्रतिदिन दस से पंद्रह घण्टे तक अभ्यास करता है। यह उसके कोच नागेश सिंह की मेहनत का ही परिणाम है कि वह यह सफलता हासिल कर सका।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]