स्वतंत्र आवाज़
word map

नपलच्याल उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

निशंक-नपलच्याल-nishank-nepalchyal

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव नृपसिंह नपलच्याल को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्हें उत्तराखंड राज्य योजना आयोग का मुख्य सलाहकार बनाया गया था किंतु अब उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद नपलच्याल ने राज्य के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार मुलाकात की। नृपसिंह नपलच्याल विभाजन से पूर्व उत्तर प्रदेश शासन में महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं। उन्होंने कई जिलों में जिलाधिकारी के रूप में और उत्तराखंड राज्य में आने के बाद राज्य के प्रमुख विभागों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]